जैसे-जैसे भारत दीपावली की तैयारी में जुटा है, देश का यात्री वाहन बाजार भी इस बार एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ग्रांट थॉर्नटन भारत के एक सर्वे के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में लोगों का झुकाव कार खरीदने की ओर काफी बढ़ गया है।
यह सर्वे देशभर के 2,800 से ज्यादा उपभोक्ताओं पर आधारित है। और बताता है कि आज का भारतीय कार खरीदार पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी, टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और समझदार है। रिपोर्ट के मुताबिक, बदलती लाइफस्टाइल, नई तकनीकों को अपनाने की गति, और जीएसटी 2.0 जैसे सरकारी सुधारों की वजह से बाजार में फिर से जोश लौट आया है।
करीब 41 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि वे अगले 3-4 महीनों में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। जबकि 72 प्रतिशत लोगों ने अपनी खरीदारी जीएसटी में बदलाव के इंतजार में टाल दी थी। जो बताता है कि टैक्स कम होने से लोगों की खरीदने की क्षमता और भरोसा दोनों बढ़े हैं।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon: ADAS तकनीक के साथ लॉन्च हुई टाटा नेक्सन, जानें कीमत, नया रेड डार्क एडिशन भी लॉन्च