फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी

Tue, 30 Sep 2025 01:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी 2.0) लागू होने के बाद कई लोकप्रिय स्पोर्टबाइक्स अब पहले से काफी सस्ती हो गई हैं। यानी अपने सपनों की बाइक घर लाने का यह सही वक्त हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
भारत में 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 (जीएसटी 2.0) लागू होने के बाद मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई है। नए टैक्स ढांचे के तहत 350cc तक इंजन वाली परफॉर्मेंस बाइक पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका सीधा असर बाइक की कीमतों पर पड़ा है और कई लोकप्रिय स्पोर्टबाइक्स अब पहले से काफी सस्ती हो गई हैं। मतलब अपने सपनों की बाइक घर लाने का यह सही वक्त हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं टॉप-5 स्पोर्ट्स बाइक्स जिनकी कीमत में सबसे ज्यादा कटौती हुई है।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा
विज्ञापन

2 of 6
2025 TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 310 - स्ट्रीटफाइटर पर बड़ी बचत
TVS Apache RTR 310 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 310) पर लगभग 24,000 रुपये तक की कटौती हुई है। अपनी दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और रेसिंग-स्टाइल हैंडलिंग (Apache RR310 से प्रेरित) के लिए मशहूर यह बाइक अब और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो रही है। अब इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन

3 of 6
2025 Kawasaki Ninja 300 - फोटो : Kawasaki
Kawasaki Ninja 300 - अब और किफायती
Kawasaki Ninja 300 (कावासाकी निंजा 300), जो कई राइडर्स की ड्रीम बाइक है, भी जीएसटी कटौती से सस्ती हो गई है। इस ट्विन-सिलेंडर सुपरस्पोर्ट बाइक पर करीब 26,000 रुपये की कमी हुई है। इससे यह बाइक अब ज्यादा पहुंच में आ गई है और कावासाकी की परफॉर्मेंस लाइनअप में एंट्री लेना आसान हो गया है। इसकी कीमत अब करीब 3.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास 

4 of 6
KTM 250 Duke - फोटो : KTM
KTM 250 Duke - तेज परफॉर्मेंस, कम दाम
KTM 250 Duke (केटीएम 250 ड्यूक) अपनी शार्प लुक्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। जीएसटी 2.0 के बाद इसकी कीमत करीब 18,000 रुपये - 20,000 रुपये तक कम हो गई है। इस कटौती से यह बाइक उन राइडर्स के लिए और भी आकर्षक हो गई है जो रोजमर्रा की राइडिंग और स्पोर्टी फील दोनों चाहते हैं। अब इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और तेज, 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार 

यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला इंडिया ने शुरू की मॉडल Y की डिलीवरी, दो महीने पहले भारत में हुई लॉन्च 
विज्ञापन

5 of 6
2025 KTM RC 200 - फोटो : KTM
KTM RC 200 - स्पोर्टी बाइक अब और वैल्यू फॉर मनी
युवा राइडर्स के बीच लोकप्रिय KTM RC 200 (केटीएम आरसी 200) भी सस्ती हो गई है। करीब 15,000 रुपये - 18,000 रुपये तक की कीमत घटने के बाद यह फेयर्ड मोटरसाइकिल अब और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लग रही है। अब इसकी कीमत करीब 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamaha R15 - फोटो : Yamaha
Yamaha R15 V4 - और बढ़ेगी डिमांड
Yamaha R15 V4 (यामाहा आर15 वी4), जो पहले से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स बाइक है, पर अब करीब 17,500 रुपये की कटौती हुई है। R1 से प्रेरित इसका डिजाइन और स्मूद इंजन इसे पहले ही बेस्टसेलर बना चुके हैं। अब नई कम कीमत पर यह और भी ज्यादा खरीदारों को अपनी ओर खींचेगी। Yamaha R15 V4 की शुरुआती कीमत अब करीब 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 


यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें