फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, जानें कौन-सी एसयूवी-सेडान पर कितना फायदा

Tue, 30 Sep 2025 11:53 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में फेस्टिव सीजन हमेशा से ही कार खरीदारों के लिए खास रहा है। लेकिन इस बार 2025 में तस्वीर और भी दिलचस्प हो गई है। GST 2.0 (जीएसटी 2.0) की वजह से दाम घटने और डीलरशिप के फेस्टिव ऑफर्स ने मिलकर ऐसी स्थिति बना दी है कि हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Car Offers 2025 - फोटो : AI
भारत में फेस्टिव सीजन हमेशा से ही कार खरीदारों के लिए खास रहा है। लेकिन इस बार 2025 में तस्वीर और भी दिलचस्प हो गई है। GST 2.0 (जीएसटी 2.0) की वजह से दाम घटने और डीलरशिप के फेस्टिव ऑफर्स ने मिलकर ऐसी स्थिति बना दी है कि हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई हैं। यानी कि स्थायी जीएसटी कटौती और अस्थायी डिस्काउंट-एक्सचेंज बोनस मिलाकर खरीदारों के लिए जबरदस्त बचत का मौका है।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन

2 of 8
Tata Nexon Car Offers 2025 - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन पर इस दिवाली सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है, जिसमें कुल 2 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें से 1.55 लाख रुपये का फायदा सीधे जीएसटी कटौती से मिल रहा है। जबकि बाकी 45,000 रुपये का लाभ डीलर्स की तरफ से कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट ऑफर्स के रूप में दिए जा रहे हैं। पहले से ही शहरी ग्राहकों की फेवरेट कार होने के बाद अब ये डील इसे और आकर्षक बना रही है।

यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास 
विज्ञापन

3 of 8
Honda Elevate Car Offers 2025 - फोटो : Honda
होंडा एलिवेट
होंडा एलिवेट पर कुल 1.22 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 91,100 रुपये सीधे जीएसटी से कम हुए हैं, और बाकी 31,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज और लॉयल्टी पैक्स के रूप में मिलते हैं। यह ऑफर क्रेटा और सेल्टोस जैसे तगड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच एलिवेट की पकड़ मजबूत करने के लिए है।

यह भी पढ़ें - Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और तेज, 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार

4 of 8
Honda Amaze Car Offers 2025 - फोटो : Honda Cars
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर इस बार डबल ऑफर है। पुरानी सेकंड-जेनरेशन अमेज का स्टॉक 97,200 रुपये तक की छूट के साथ खाली किया जा रहा है।

वहीं, नई थर्ड-जेनरेशन अमेज, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है, उस पर टॉप-एंड ZX CVT वेरिएंट में 1.60 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 1.20 लाख रुपये जीएसटी कटौती और 40,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। नया मॉडल आते ही इतना बड़ा ऑफर देना साफ इशारा है कि होंडा तेजी से ग्राहकों को अपग्रेड कराना चाहती है।

यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला इंडिया ने शुरू की मॉडल Y की डिलीवरी, दो महीने पहले भारत में हुई लॉन्च 
विज्ञापन

5 of 8
Maruti Suzuki Wagon R Car Offers 2025 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी वैगनआर
लो बजट कारों में मारुति वैगनआर पर कुल 75,000 रुपये तक के फायदे हैं। इसमें 45,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये स्क्रैपेज और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। पहली बार कार खरीदने वालों के लिए ये पैकेज काफी दमदार है।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट
विज्ञापन

6 of 8
Hyundai Exter Car Offers 2025 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै एक्स्टर
ह्यूंदै एक्स्टर पर 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस है। खासकर AMT (एएमटी) और CNG (सीएनजी) वेरिएंट्स पर ये ऑफर ज्यादा ध्यान देता है।

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Suzuki Brezza Car Offers 2025 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति ब्रेज़ा पर ऑफर थोड़ा छोटा है जो सिर्फ 45,000 रुपये तक है। इसमें 25,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस और छोटे-मोटे कैश व कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं। हालांकि, इसकी पहले से ही मजबूत मांग है, इसलिए शायद मारुति ने इस मॉडल पर ज्यादा छूट देने की जरूरत नहीं समझी होगी।

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स
विज्ञापन

8 of 8
Maruti Suzuki Baleno Car Offers 2025 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति बलेनो पर फेस्टिव ऑफर्स वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से अलग हैं, लेकिन औसतन 70,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 25,000 रुपये - 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये - 30,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा छोटे कॉर्पोरेट या ग्रामीण ऑफर्स भी लागू हो सकते हैं।

डबल फायदा यह है कि बलेनो जैसी छोटी कारों पर ये फेस्टिव ऑफर्स स्थायी जीएसटी 2.0 कटौती के ऊपर मिल रहे हैं, जिससे खरीदारों को अतिरिक्त बचत हो रही है। 

यह भी पढ़ें - Honda CB350C Special Edition: होंडा CB350C स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR का खास लिमिटेड एडिशन किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें