फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स

Sat, 20 Sep 2025 08:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GST 2.0 (जीएसटी 2.0) के लागू होने के बाद कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतें कम कर दी हैं। इसमें हैचबैक, सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड-साइज एसयूवी सभी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
GST 2.0 (जीएसटी 2.0) के लागू होने के बाद मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और किआ जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतें कम कर दी हैं। इसमें हैचबैक, सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड-साइज एसयूवी सभी शामिल हैं। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो यहां हैं टॉप 5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जिनकी कीमतों में बड़ा बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Brezza
मारुति की ब्रेजा, जो 4 मीटर से छोटी एसयूवी है और 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, अब सस्ती हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹8.69 लाख से ₹13.98 लाख (एक्स-शोरूम) थी, जो अब 30,000 रुपये से 48,000 रुपये तक कम हो गई है। नई कीमतें करीब 8.39 लाख रुपये से 13.50 लाख रुपये तक होंगी।

यह भी पढ़ें - Apple iOS 26 CarPlay: एपल ने लॉन्च किया नया iOS 26 कारप्ले, अब चलेगा वीडियो भी, लेकिन एक पेंच है
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue
जीएसटी कटौती का सबसे ज्यादा फायदा ह्यूंदै वेन्यू को हुआ है। इसकी कीमतों में अब तक 1.32 लाख रुपये तक की कमी आई है। 1.0 और 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल वेरिएंट अब 29-31% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी स्लैब में आते हैं। पहले इसकी कीमत 7.94 लाख रुपये से 13.38 लाख रुपये थी, जो अब 7.26 लाख रुपये से 12.05 लाख रुपये हो गई है। टॉप-एंड डीजल वेरिएंट 1.32 लाख रुपये सस्ता हो गया है, जबकि बेस वेरिएंट 68,000 रुपये तक सस्ता हुआ है।

यह भी पढ़ें - Night Street Race : मुंबई में होगी नाइट स्ट्रीट रेस, पहली FIA-मान्यता प्राप्त सर्किट की शुरुआत, जानें डिटेल्स

4 of 7
Kia Sonet SUV Car - फोटो : Kia India
Kia Sonet
ह्यूंदै वेन्यू की तरह किआ सॉनेट की कीमतों में भी बड़ी कटौती हुई है। नई जीएसटी व्यवस्था के तहत इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत अब 1.64 लाख रुपये तक कम हो गई है। पेट्रोल और डीजल वर्जन अब 29-31% की बजाय 18% जीएसटी स्लैब में आ गए हैं। सोनेट की कीमतें, जो पहले 8 लाख रुपये से शुरू होकर GTX प्लस DT डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 15.74 लाख रुपये तक जाती थीं, अब 7.30 लाख रुपये से 14.10 लाख रुपये तक हो गई हैं।

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 7
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन की कीमतों में भी अच्छी-खासी कमी की गई है। कंपनी ने 22 सितंबर से इसकी कीमतों में 1.55 लाख रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। अब पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट 18% जीएसटी स्लैब में आ गए हैं। इस बदलाव से नेक्सॉन अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले और भी किफायती हो गई है।

यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
विज्ञापन

6 of 7
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा पहली कंपनी रही जिसने जीएसटी 2.0 का फायदा जल्दी लागू कर दिया। 6 सितंबर से ही XUV 3XO की कीमतों में 1.40 लाख रुपये (पेट्रोल) और 1.56 लाख रुपये (डीजल) तक की कटौती की गई। पहले इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये - 15.80 लाख रुपये थी, जो अब 7.28 लाख रुपये - 14.40 लाख रुपये हो गई है। यानी वेरिएंट के हिसाब से 71,000 रुपये से 1.56 लाख रुपये तक की बचत होगी।

यह भी पढ़ें - Mahindra: महिंद्रा की एसयूवी हुईं सस्ती, अब होगी ₹2.56 लाख तक की बचत, जीएसटी कटौती और फेस्टिव ऑफर्स का फायदा 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
अब है एसयूवी खरीदने का सही मौका
अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे थे, तो यह जीएसटी कटौती आपके लिए एक बढ़िया मौका है। अब Brezza, Venue, Sonet, Nexon और XUV 3XO जैसी लोकप्रिय एसयूवी को पहले से ज्यादा किफायती दाम पर खरीदा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड अब फ्लिपकार्ट पर बेचेगी 350cc बाइकें, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया कदम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें