2025 BYD Atto 3
- फोटो : BYD
क्या एसयूवी ग्रीन हो सकती हैं?
हालांकि, ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि एसयूवी को ज्यादा इको-फ्रेंडली बनाया जा रहा है। IEA के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में बेची गई कुल एसयूवी में से 20 प्रतिशत से ज्यादा पूरी तरह इलेक्ट्रिक थीं, जबकि 2018 में यह संख्या सिर्फ 2 प्रतिशत थी। इसके अलावा, निर्माता बैटरी की दक्षता (एफिशिएंसी) बढ़ाने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं। जिससे इलेक्ट्रिक एसयूवी को बढ़ावा दिया जा सके।
लेकिन IEA के विशेषज्ञों का कहना है कि भारी वाहनों की बढ़ती मांग कार्बन उत्सर्जन कम करने की अन्य कोशिशों को बेअसर कर रही है। अगर ऑटोमोबाइल उद्योग को पर्यावरण के लक्ष्यों को सही मायने में पूरा करना है, तो शून्य-उत्सर्जन वाली एसयूवी पर स्विच करने की रफ्तार को काफी तेज करना होगा।
यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध