फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Delhi: प्रतिनिधियों के लिए चाहिए 450 से ज्यादा लग्जरी कारें, दूसरे राज्यों से भी मंगाई गईं

Sat, 26 Aug 2023 09:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
BMW 5 Series - फोटो : BMW
प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर को होने वाले बहुप्रतीक्षित जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए, लग्जरी वाहन मुंबई, चंडीगढ़ और आगरा जैसे शहरों से दिल्ली आ रहे हैं।

जैसे-जैसे राष्ट्रीय राजधानी 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी के लिए तैयार हो रही है, न सिर्फ शिखर सम्मेलन की सुविधाएं बदलाव के दौर से गुजर रही हैं, बल्कि सड़कें भी, जो जल्द ही इन लग्जरी वाहनों से सुशोभित होंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Audi Q8 e-tron and Audi Q8 Sportback e-tron - फोटो : Audi India
महंगी कारों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, इन लग्जरी वाहनों को किराये पर देने वाली कैब कंपनियां अपनी सर्विस देने के लिए आगे आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर कैलाश 1 में पुनिया ट्रवलेज का प्रबंधन करने वाले हरमन प्रीत सिंह ने खुलासा किया कि आगामी शिखर सम्मेलन की वजह से लगभग 450 कारों की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Mercedes E-Class - फोटो : Mercedes Benz
सिंह ने कहा, "जिन कारों की मांग हो रही है उनमें Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा), BMW 5 series (बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज), Audi (ऑडी), Mercedes E-Class (मर्सिडीज ई-क्लास) और GLS (जीएलएस) जैसे वाहन शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए उनके मुंबई स्थित कार बेड़े को भी दिल्ली लाया जाएगा।

4 of 5
Maybach - फोटो : Mercedes benz
"हम आगरा, पंजाब और जयपुर से कारों को मंगा कर एक नया अध्यान शुरू कर रहे हैं। हमारी तैयारियों में लगभग 150 वाहनों को मंगाना है, जिसमें विशेष रूप से जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 3 करोड़ रुपये के Maybach (मेबैक) भी शामिल है। यह मेबैक कोविड-19 महामारी के बाद पेश की गई पहली व्यावसायिक कार के रूप में एक महत्वपूर्ण संकेत है और मील का पत्थर है, जो संभावित रूप से कार किराये की दुनिया को नया आकार दे रहा है।

उन्होंने कहा, "व्यापक मांग को पूरा करने के लिए, हमने निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त विक्रेताओं के साथ सहयोग किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Traffic Police - फोटो : Social Media
हाल ही में, दिल्ली के उपराज्यपाल (एल-जी) वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के साथ उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बैठक के लिए दिल्ली पुलिस की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में स्पेशल सीपी (जी20), स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) और सभी जिला डीसीपी भी मौजूद थे, जिसमें एलजी ने कहा था कि शिखर सम्मेलन पुलिस और उसके कर्मियों के लिए 40 राष्ट्राध्यक्ष, शासनाध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी में एक यात्रा को संभालने में अपनी दक्षता और क्षमता दिखाने का एक मौका है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करना होगा कि शहर के निवासियों को कोई असुविधा हुए बिना नियमित कानून व्यवस्था और पुलिसिंग उच्चतम स्तर पर बनी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें