दिल्ली में ईवी मालिक एक जून से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को मुफ्त में चार्ज कर सकेंगे। एक चार्जिंग स्टार्टअप द्वारा शहर में चुनिंदा जगहों पर मुफ्त ईवी चार्जिंग सुविधा देने की पहल की गई है। ElectriVa नाम की इस एजेंसी ने दिल्ली के ईवी मालिकों को इसका फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली भर में इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया वाहनों के लिए लगभग 40 चार्जर लगाए हैं। इस कदम का मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और सार्वजनिक स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग को प्रोत्साहित करना है। दिल्ली में सुबह और शाम के समय ईवी चार्जिंग की दर आमतौर पर लगभग 10 रुपये प्रति यूनिट होती है।
विज्ञापन
2 of 5
Electric Car
- फोटो : Unsplash
इन जगहों में मुफ्त मिलेगी यह सेवा
ईवी चार्जिंग स्टार्टअप जून से अपने स्टेशन खोलेगा। राष्ट्रीय राजधानी में इसके सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मुफ्त चार्जिंग की अनुमति होगी। मुफ्त चार्जिंग की यह सेवा रिंग रोड में लगभग 35 चार्जिंग स्टेशनों पर दी जाएगी। इनमें साउथ एक्सटेंशन, बीकाजी कामा प्लेस, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मयूर विहार, नेताजी सुभाष प्लेस, साउथ कैंपस, नेल्सन मंडेला रोड, हौज खास, ग्रीन पार्क, ग्रेटर कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, साकेत, शालीमार बाग, प्रीत विहार जैसी जगहें शामिल हैं जहां यह सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
Electric Car
- फोटो : Pexels
लेकिन यह है शर्त
ElectriVa के संस्थापक सुमित धानुका ने कहा, "हम सभी वाणिज्यिक और गैर-वाणिज्यिक ईवी यूजर्स को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मुफ्त में चार्जिंग प्रदान करेंगे। दोपहर के समय मुफ्त चार्जिंग प्रदान करके, हम राष्ट्रीय राजधानी में ईवी इको सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं। वर्तमान में लोगों को जीवाश्म ईंधन की बजाए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए सार्वजनिक चार्जिंग को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।"
4 of 5
Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
दिल्ली में सबसे ज्यादा ईवी
भारत के सभी राज्यों की बात की जाए तो दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस साल मार्च तक खरीदे गए करीब 10 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक वाहन हैं। 2022 में जनवरी से 14 मार्च के बीच 10,707 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इनमें से 5,888 इलेक्ट्रिक दोपहिया थे।
धानुका ने यह भी कहा कि ElectriVa दिल्ली में हर तीन किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। तीन नगर निकायों द्वारा नए ईवी चार्जर के लिए जगह पहले ही आवंटित कर दिए गए हैं।
सार्वजनिक चार्जिंग क्यों है जरूरी
धानुका ने कहा, "यदि उचित प्रोत्साहन दिया जाए, तो सार्वजनिक चार्जिंग ईवी यूजर्स के चार्जिंग पैटर्न को बदल देगी। इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे के काम में रफ्तार के साथ इस तस्वीर को बदलना होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही चार्जिंग स्टेशनों पर बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर भर में सरकारी एजेंसियों के साथ साझेदारी में दिल्ली में 100 और चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।