फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पेट्रोल इंजन वाली नई Maruti Vitara Brezza खरीदना होगा फायदे, यहां मिलेंगे सभी सवालों के जवाब

Wed, 26 Feb 2020 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 Launch - फोटो : Maruti Suzuki
बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ कॉम्पैक्ट सेडान की सुपरहिट कार Maruti Vitara Brezza 2020 लॉन्च हो गई है। नई ब्रेजा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.34 से 11.40 लाख रुपये तक है। वहीं अब इसमें 1.5 लीटर K15B पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देगा। साथ ही नई ब्रेजा 4-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी।
विज्ञापन

2 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 Launch - फोटो : Maruti Suzuki

क्या है खास

नई ब्रेजा में सबसे बड़ा अपडेट इसमें पेट्रोल इंजन का होना है, पुरानी ब्रेजा 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आती थी। इसके अलावा फेसलिफ्ट 2020 में ऑटो डिमिंग IRVM,  लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। खास बात यह है कि बेस वेरियंट को छोड़ कर सभी वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala

क्या करता है निराश

ब्रेजा को केवल पेट्रोल इंजन में ही उतारा गया है। इस बार इसे डीजल इंजन के साथ नहीं लॉन्च किया गया है। हालांकि मारुति भविष्य में अपना इन-हाउस डीजल इंजन लॉन्च कर सकती है, जो अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। इसके अलावा इसमें पुराना 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं दिया गया है, जबकि लेटेस्ट में इस सेगमेंट की कई कारों में सीवीटी या डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिल रहा है। इसके अलावा वेन्यू, नेक्सन और महिंद्रा XUV300 में टर्बो पेट्रोल इंजन का फीचर मिलता है, जो इसमें नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल का फीचर भी नहीं दिया गया है।

4 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020-Front - फोटो : Social Media

कौन सा वेरियंट करेगा सूट

नई विटारा ब्रेजा को चार वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप ZXi/ZXi AT में जरूरत के सभी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर हैं। वहीं यह टॉप ZXi Plus से 75 हजार रुपये सस्ता है। वहीं टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा, ऑटोडिमिंग IRVM, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइव ऑर्मरेस्ट और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स का फीचर मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Social Media

विटारा ब्रेजा LXi वेरियंट्स के फीचर

  • हैलोजन प्रोजेक्टर लैंप्स,
  • स्टील व्हील्स
  • इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर
  • LED टेल लाइट्स
  • बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स, ORVMs
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • 7 स्टेप इलुमिनेशन कंट्रोल
  • एबीएस के साथ ईबीडी
  • डुअल फ्रंट एयरबैग्स
  • फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स एंड फोर्स लिमिटर
  • सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर
  • पेडल रिलीज सिस्टम
  • सीडी प्लेयर के साथ म्यूजिक सिस्टम
  • चार स्पीकर
  • फ्रंट एंड रिअर पावर विंडोज
  • टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग
विज्ञापन

6 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020-4 - फोटो : Social Media

विटारा ब्रेजा VXi/VXi AT वेरियंट्स के फीचर

LXi  के बाकी फीचर्स के अलावा इसमें ये फीचर्स अतिरिक्त होते हैं...
  • LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
  • टर्न इंडीकेटर्स के साथ LED DRLs
  • ब्लैक रूफ रेल्स
  • व्हील कवर के साथ स्टील व्हील्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स
  • हिल होल्ड असिस्ट (ऑटोमैटिक)
  • इलेक्ट्रिक रिअर डीमिस्टर
  • स्टीयरिंग माउंटेड ऑटो कंट्रोल्स
  • कीलेस एंट्री
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन
  • रिअर सीट हेड-रेस्ट
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
विज्ञापन

7 of 9
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : social media

विटारा ब्रेजा ZXi/ ZXi AT वेरियंट्स के फीचर

VXi  के बाकी फीचर्स के अलावा इसमें ये फीचर्स अतिरिक्त होते हैं...
  • ग्रे रूफ रेल्स
  • ब्लैक अलॉय व्हील्स
  • रिअर वाइपर एंड वाशर
  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम
  • स्टीयरिंग माउंडेट कंट्रोल्स के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • क्रूज कंट्रोल
  • हाइट एडजडस्टेबल
  • :40 स्पलिट रिअर सीट
  • कप होल्डर के साथ रिअर सेंटर आर्म रेस्ट

8 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 interior - फोटो : Maruti Suzuki

विटारा ब्रेजा Zxi प्लस/Zxi प्लस AT/डुअल-टोन वेरियंट्स के फीचर

ZXi  के बाकी फीचर्स के अलावा इसमें ये फीचर्स अतिरिक्त होते हैं...
  • LED फॉग लैंप्स
  • डुअल टोन अलॉय व्हील्स
  • ऑटो फोल्डिंग ORVMs
  • ऑटो डिमिंग IRVMs
  • रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • दो ट्वीटर्स
  • स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट
  • हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट्स
  • रेन सेंसिंग वाइपर्स
  • ऑटोमैटिक हेडलैंप्स
  • कूल्ड ग्लोव-बॉक्स
विज्ञापन

9 of 9
Maruti Vitara Brezza 2020 Rear - फोटो : Maruti Suzuki

स्पेसिफिकेशन

नई विटारा ब्रेजा में 1.5 लीटर K15B 4-सिलेंडर बीएस6 इंजन मिलता है। जो 6000 आरपीएम पर 103 बीएचपी की पावर और 4400 आरपीएम पर 138 एनएम का टॉर्क देता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें