फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Annual Pass: तीन महीने में फास्टैग वार्षिक पास की बड़ी सफलता, नेशनल हाईवे यात्राओं में इतना रहा योगदान

Sat, 15 Nov 2025 07:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FASTag Annual Pass (फास्टैग वार्षिक पास) लॉन्च होने के सिर्फ तीन महीनों के भीतर ही हाईवे सफर का लोकप्रिय विकल्प बन गया है।
विज्ञापन
1 of 6
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock
FASTag Annual Pass (फास्टैग वार्षिक पास) लॉन्च होने के सिर्फ तीन महीनों के भीतर ही हाईवे सफर का लोकप्रिय विकल्प बन गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यह पास अब देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली कुल मासिक ट्रिप्स में करीब 11 प्रतिशत योगदान दे रहा है। यह दिखाता है कि नियमित हाईवे उपयोगकर्ता इस सुविधा को तेजी से अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Kawasaki Z1100: भारत में लॉन्च हुई नई कावासाकी Z1100 सुपरनेकेड बाइक, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - College Bikes: पहली बार बाइक लेने वालों के लिए टॉप-5 बेस्ट 125cc मोटरसाइकिलें, जानें कीमत, पावर और फीचर्स
विज्ञापन

2 of 6
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock
क्या मिलता है FASTag Annual Pass में
15 अगस्त को लॉन्च हुआ फास्टैग वार्षिक पास 3,000 रुपये में उपलब्ध है। इस पास से उपयोगकर्ता एक साल में 200 हाईवे ट्रिप्स कर सकते हैं। हर पासिंग औसतन 15 रुपये की पड़ती है, जो सामान्य फास्टैग टोल दरों से काफी सस्ता है। इसी कारण यह पास तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का बड़ा रिकॉल, कंपनी ने वापस मंगाईं 39,000 से ज्यादा गाड़ियां

यह भी पढ़ें - CAFE Norms: कमर्शियल व्हीकल सेक्टर की मांग, कैफे मानदंडों में हो बदलाव और N1 सेगमेंट में मिले छूट
विज्ञापन

3 of 6
Fastag Annual Pass - फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर और नवंबर में उपयोग बढ़ा
अक्तूबर में वार्षिक पास के माध्यम से 433 लाख ट्रांजैक्शन हुए, जबकि नियमित फास्टैग से 3,609 लाख ट्रांजैक्शन हुए। इस तरह अक्तूबर में कुल यात्राओं में वार्षिक पास की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत रही। नवंबर में यह आंकड़ा आगे बढ़कर 12 प्रतिशत दैनिक हिस्सेदारी तक पहुंच गया।
  • अक्तूबर का दैनिक औसत 14 लाख
  • नवंबर का औसत (12 तारीख तक) 16 लाख
यह दर्शाता है कि पास का उपयोग लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें - Suzuki GSX-R1000R: सुजुकी जीएसएक्स-आर1000आर का 40वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - EV: भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में दिलचस्प मोड़, विनफास्ट ने बिक्री में टेस्ला को पछाड़ा 

4 of 6
टोल टैक्स - फोटो : Adobe Stock
टोल कलेक्शन पर पड़ा असर
फास्टैग वार्षिक पास के बढ़ते उपयोग के चलते टोल कलेक्शन में थोड़ी कमी देखी गई है।
  • अगस्त में दैनिक औसत कलेक्शन था: 227 करोड़ रुपये
  • अक्तूबर में यह घटकर हो गया: 215 करोड़ रुपये
क्योंकि वार्षिक पास नियमित फास्टैग की तुलना में सस्ता पड़ता है, इसलिए कुल वसूली पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि अब आगे वृद्धि सीमित हो सकती है, क्योंकि वार्षिक पास केवल निजी कारों के लिए उपलब्ध है। जबकि टैक्सी और कमर्शियल वाहनों को इसकी अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें - KTM Recall: केटीएम ने 125, 250, 390 और 990 ड्यूक को मंगाया वापस, जानें इनमें आई क्या समस्या 

यह भी पढ़ें - Honda Recall: होंडा ने 2025 में बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी बाइक वापस मंगाई, जानें क्या है वजह
विज्ञापन

5 of 6
टोल टैक्स - फोटो : संवाद
त्योहारों के बावजूद कलेक्शन में कमी
हालांकि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से ट्रैफिक अधिक था, फिर भी कुल टोल कलेक्शन 6,685 करोड़ रुपये रहा, जो अगस्त के 7,053 करोड़ रुपये की तुलना में कम है। छुट्टियों और वीकेंड्स के कारण कई दिनों में यातायात कम हो गया था, जिससे कलेक्शन पर असर पड़ा। नवंबर के पहले दो हफ्तों में हालांकि मूल्य और मात्रा दोनों में वृद्धि देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fastag Annual Pass - फोटो : ANI
वार्षिक पास लॉन्च करने का उद्देश्य
फास्टैग वार्षिक पास उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं।
  • एक साल का एकमुश्त भुगतान
  • हर बार टोल भरने की झंझट समाप्त
  • रिचार्ज की चिंता नहीं
  • हाईवे यात्रा और भी किफायती
चूंकि देश के लगभग सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो चुका है, इसलिए यह पास ज्यादा यात्रा करने वालों के लिए सुविधा और बचत दोनों प्रदान करता है। 

यह भी पढ़ें - Skoda: स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, कंपनी ने बताया एआई-जेनरेटेड 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें