Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
नई योजना में कम हुई सब्सिडी
FAME-II (फेम-2) योजना की समाप्ति के बाद लागू की गई नई पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत प्रोत्साहनों में बड़ी कटौती की गई। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी 2022 में 66,000 रुपये से घटकर 10,000 रुपये रह गई, यानी करीब 85 प्रतिशत की कमी। वहीं इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों पर सब्सिडी भी पहले के 1,11,505 रुपये से घटकर 50,000 रुपये हो गई।
यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार, फिर चर्चा में क्यों आई मारुति सियाज?
2025 में और सख्त हुए प्रोत्साहन नियम
अप्रैल 2025 में प्रोत्साहनों में और कटौती की गई, जिसके बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी 5,000 रुपये और तिपहिया वाहनों के लिए 25,000 रुपये रह गई। वहीं इलेक्ट्रिक कारों को पूरी तरह से सब्सिडी ढांचे से बाहर कर दिया गया, जिससे इस सेगमेंट की वृद्धि संभावनाओं पर और दबाव पड़ा।
यह भी पढ़ें - Road Transport: 2026 के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा रोडमैप, नए टोल सिस्टम और सड़क सुरक्षा कानून की तैयारी