फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Price Hike: 2026 में कार खरीदना होगा महंगा, जानें किन-किन वाहन निर्माताओं ने किया कीमत बढ़ोतरी का एलान

Fri, 26 Dec 2025 06:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नया साल बस आने ही वाला है। जहां हर तरफ माहौल खुशनुमा है, वहीं कार बनाने वाली कंपनियां 2026 में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Car Showroom - फोटो : AI
नया साल करीब है, लेकिन 2026 में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए ऑटो कंपनियों की ओर से राहत भरी नहीं, बल्कि महंगाई वाली खबर सामने आई है। मास मार्केट से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक, कम से कम छह बड़ी कार कंपनियों ने जनवरी 2026 से अपने पैसेंजर वाहनों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य कार निर्माता भी इसी तरह के कदम की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में सिर्फ 1-स्टार, फिर चर्चा में क्यों आई मारुति सियाज?
विज्ञापन

2 of 9
Car Showroom - फोटो : AI
कंपनियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी हर साल होने वाले वार्षिक प्राइस रिविजन का हिस्सा है। बढ़ती कच्चे माल की लागत, महंगाई, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और वैश्विक सप्लाई चेन में रुकावट जैसे कारणों का हवाला देते हुए वाहन निर्माता कीमतें बढ़ा रहे हैं। ऐसे में 2026 की शुरुआत में कार खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा सौदा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Road Transport: 2026 के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय का बड़ा रोडमैप, नए टोल सिस्टम और सड़क सुरक्षा कानून की तैयारी
विज्ञापन

3 of 9
2025 Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault
फ्रेंच वाहन निर्माता Renault Group (रेनो ग्रुप) की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) ने भी अपने वाहन की कीमत में इजाफा करने का एलान किया है। कंपनी ने कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो जनवरी 2026 से लागू होगी।

यह भी पढ़ें - GRAP: दिल्ली से ग्रैप-4 हटा, जानें बीएस3, बीएस4 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहन में क्या चल सकता है और क्या नहींं

4 of 9
2025 MG Comet EV - फोटो : MG Motor India
MG की कीमतों में भी होगा इजाफा
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2026 से उसके पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में करीब दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कीमतों में यह बदलाव मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगा।

यह भी पढ़ें - High Court: ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक वैध, हाईकोर्ट का आदेश- बीमा कंपनी को देना होगा हर्जाना
विज्ञापन

5 of 9
2025 Honda Elevate - फोटो : Honda
होंडा की कारें होंगी महंगी
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने जनवरी 2026 से अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतें बढ़ाने की पुष्टि की है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी, लेकिन अमेज, सिटी और एलिवेट जैसी कारों की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से करीब दो प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, कार बाजार की बदली तस्वीर, लेकिन ट्रेंड वही रहा
विज्ञापन

6 of 9
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
निसान भी बढ़ाएगी दाम
Nissan (निसान) ने भी नए साल से भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि जनवरी 2026 से उसके मॉडलों की कीमतों में अधिकतम तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल निसान भारत में मैग्नाइट और एक्स-ट्रेल एसयूवी बेचती है।

यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुईं ये पांच बेहतरीन क्रूजर बाइक्स, आराम, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर
विज्ञापन

7 of 9
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
BYD Sealion 7 होगी और महंगी
इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में मौजूद BYD India (बीवाईडी इंडिया) ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Sealion 7 (सीलायन 7) की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। हालांकि कंपनी ने राहत देते हुए कहा है कि 31 दिसंबर से पहले बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत पर ही गाड़ी मिलेगी। कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - Cab Advance Tip: राइड-हेलिंग एप पर सरकार की सख्ती, 'एडवांस टिपिंग' पर लगाई रोक, जानें डिटेल्स

यह भी पढ़ें - Petrol Pump: भारत का पेट्रोल पंप नेटवर्क एक लाख के पार, दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा, जानें कौन हैं टॉप दो देश

8 of 9
Mercedes-Benz Car - फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-बेंज की पूरी रेंज होगी महंगी
लग्जरी सेगमेंट में Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने अपनी सभी कारों और एसयूवी की कीमतें जनवरी 2026 से बढ़ाने का एलान किया है। यह बढ़ोतरी अधिकतम दो प्रतिशत तक होगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगे चलकर तिमाही आधार पर भी कीमतों में संशोधन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Suzuki Fronx: न्यूजीलैंड में सुजुकी फ्रॉन्क्स की बिक्री पर रोक, ANCAP टेस्ट में मिली सिर्फ 1-स्टार रेटिंग 

यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली की हवा में सबसे ज्यादा जहर कौन घोल रहा है? इस 'विलेन' के बारे में आपने शायद ही सोचा होगा! 
विज्ञापन

9 of 9
BMW Car - फोटो : Amar Sharma
BMW भी बढ़ाएगी लक्ज़री कारों के दाम
BMW India ने भी पुष्टि की है कि जनवरी 2026 से उसकी लग्जरी कारें महंगी होंगी। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अधिकतम तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

कुल मिलाकर, अगर आप 2026 में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब पर अतिरिक्त बोझ के लिए तैयार रहना होगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी साफ संकेत देती है कि नए साल में कार खरीदना पहले से ज्यादा महंगा अनुभव बन सकता है। 

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: एक जनवरी से इस शहर से भारत टैक्सी एप की होगी शुरुआत, जानें हर जरूरी बात 

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अमित शाह ने कहा- 'भारत टैक्सी' का मुनाफे सीधे ड्राइवरों को मिलेगा, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें