इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर नई और पुरानी गाड़ियों में काफी सवाल उठ रहे हैं। टाटा मोटर्स का कहना है कि उनकी कारें बिना किसी परेशानी के E20 पेट्रोल पर चल सकती हैं। लेकिन टोयोटा का कहना है कि अगर किसी कार का इंजन E10 के लिए डिजाइन किया गया है और उसमें E20 डाला गया, तो इंजन को नुकसान हो सकता है।
टोयोटा ने ये भी साफ किया है कि E10 पर चलने वाली कार में E20 डालने से अगर कोई नुकसान हुआ, तो उसकी वारंटी में कवर नहीं मिलेगा। दिक्कत ये है कि देशभर के कई पेट्रोल पंप अब E20 बेचने लगे हैं, जिससे कार मालिकों में भ्रम बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें - E20 Fuel: पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान- इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर फैलाया जा रहा डर बेबुनियाद