Grok AI3
- फोटो : ADOBE STOCK
कार में कैसे काम करेगा Grok?
लीक्स और मस्क की पुरानी बातों के मुताबिक, ग्रोक की मदद से टेस्ला मालिक अब अपनी गाड़ी से आम बोलचाल की भाषा में बात कर सकेंगे। ड्राइवर उससे कमांड दे सकेंगे, सवाल पूछ सकेंगे, या बोरियत मिटाने के लिए उससे बातचीत भी कर सकेंगे।
एक फर्मवेयर लीक के मुताबिक, ग्रोक के कुछ अनोखे पर्सनैलिटी मोड्स भी होंगे। जैसे "तर्कशील," "अनियंत्रित," और यहां तक कि "अल्ट्रा-फ्लर्टी"। हालांकि इनमें NSFW (वर्क के लायक न हो) वॉर्निंग दी जाएगी।
ग्रोक फिलहाल उन्हीं टेस्ला मॉडल्स में काम करेगा जिनमें हार्डवेयर 3 या उससे ऊपर की टेक्नोलॉजी है। और यही AI बाद में टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus (ऑप्टिमस) का भी दिमाग बनेगा।
यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच