फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: वायु प्रदूषण संकट को सुलझाने में ईवी क्यों हैं अहम, दिवाली के मौके पर विशेषज्ञों की राय

Sat, 22 Oct 2022 06:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
air pollution - फोटो : istock
हर साल उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में, खासतौर से दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में त्योहारी सीजन का स्वागत वायु की खराब होती गुणवत्ता के साथ होता है। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण 317 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के एक अध्ययन के मुताबिक, 2019 में दिल्ली में कुल वायु प्रदूषण में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी परिवहन क्षेत्र की रही थी। इस स्थिति को देखते हुए टेरी, इंटरनेशनल काउंसिल फॉर क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी) और अर्बन वर्क्स इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों से ही वायु प्रदूषण के संकट का टिकाऊ समाधान हो सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
आईसीसीटी के इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भट्ट ने कहा, "इस साल बारिश एवं अन्य अनुकूल परिस्थितियों ने सितंबर और अक्तूबर में अब तक वायु की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखा, लेकिन अब स्थिति फिर रेड जोन की तरफ बढ़ रही है। समय-समय पर पराली जलने और पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण से, खास तौर पर सर्दियों में, उत्तर भारत की वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो जाती है। हालांकि दिल्ली की वायु गुणवत्ता को ध्यान से देखें तो पता चलता है कि वायु प्रदूषण यहां एक सतत समस्या है। एआरएआई और टेरी द्वारा 2018 में किए गए एक अध्ययन में पाया गया था कि दिल्ली में गाड़ियां वायु प्रदूषण का प्राथमिक स्रोत हैं और करीब 40 प्रतिशत पीएम 2.5 उत्सर्जन इनसे होता है। इसलिए दिल्ली की हवा को स्वच्छ रखने के लिए परिवहन व्यवस्था को स्वच्छ करने की जरूरत है।" 
विज्ञापन

3 of 7
Electric Car - फोटो : Unsplash
टेरी के सीनियर विजिटिंग फेलो आईवी राव का कहना है कि खराब होती वायु गुणवत्ता और दिवाली के आसपास बढ़ता प्रदूषण इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ने की जरूरत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब है। विशेष रूप से सर्दियों में स्थिति और खराब हो जाती है। इस दौरान पीएम 2.5 का स्तर साल के औसत स्तर से तीन से चार गुना हो जाता है। टेरी की सोर्स अपोर्शनमेंट स्टडी के अनुसार, दिल्ली में 2019 में कुल वायु प्रदूषण में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी परिवहन क्षेत्र की थी। दिवाली के दौरान फूटने वाले पटाखे इस प्रदूषण को बढ़ाकर वायु गुणवत्ता को और खराब कर देते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में ऐसा कोई उत्सर्जन नहीं होता है और दिल्ली जैसे शहरों को इसी की जरूरत है।" 

4 of 7
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
हालिया अध्ययन के अनुसार, 2030 तक 30 प्रतिशत दोपहिया वाहन इलेक्ट्रिक होंगे। आईसीसीटी की रिसर्चर (कंसल्टेंट) शिखा रोकड़िया ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार है और इसे देखते हुए यहां दोपहिया वाहनों को बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक करना ऐसे उत्सर्जन को जीरो के करीब पहुंचाने के लिए लागत के हिसाब से सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।" 
विज्ञापन

5 of 7
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार के बारे में टेरी के राव का कहना है कि, "भारत में कुल वाहन बिक्री में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है। इनकी लागत और सरकार की फास्टर एडोप्शन ऑफ मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल (FAME) स्कीम के तहत मिलने वाले इंसेटिव के कारण इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ग्राहकों के बड़े वर्ग को आकर्षित कर रहे हैं। आगे चलकर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री को और रफ्तार मिलेगी, जिससे 2030 तक इनकी हिस्सेदारी संभवत: 30 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी।" 
विज्ञापन

6 of 7
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक परिवहन को अपनाना और विशेषरूप से इलेक्ट्रिक बसों के जरिए इसे इलेक्ट्रिक करना वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने का परखा हुआ एवं प्रभावी तरीका है। अर्बन वर्क्स की संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्रेया गडेपल्ली ने कहा, "इस साल दिल्ली ने अपने यहां सार्वजनिक परिवहन में 10,000 अतिरिक्त बसें जोड़ने की बात कही है। इनमें से 8000 से ज्यादा बसें 2025 तक इलेक्ट्रिक होंगी। यह सही दिशा में उठाया गया उल्लेखनीय कदम है। हालांकि ज्यादा बसों का होना प्रदूषण की समस्या के समाधान का बस एक पहलू है। जरूरत इस बात की भी है कि लोगों को उनमें सफर के लिए प्रोत्साहित भी किया जाए। ऐसा होने के लिए जरूरी है कि लोगों को बसें भरोसेमंद, आसानी से मिलने वाला और आकर्षक विकल्प लगें। एक छोर से दूसरे छोर तक कनेक्टिविटी नहीं होने जैसी बाधाओं को दूर करना होगा। लोग जहां पहुंचना चाहते हैं, बसों को समय एवं सहूलियत के साथ वहां तक पहुंचना होगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
परिवहन के क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में संगठित कोशिश वायु प्रदूषण के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में असरदायक साबित हुए हैं। देश का सतत एवं पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इंटर्नल कंबस्शन इंजन (ICE) वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना जरूरी है, इनमें मालवाहक वाहन भी शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें