Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने Ola S1 और S1 Pro के लॉन्च के एक साल के भीतर, अब S1 Air (एस1 एयर) को लॉन्च कर दिया है। Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 24 अक्तूबर तक 74,999 रुपये है। कंपनी ने कहा है कि उसके बाद इसकी कीमत 84,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने नए Move OS 3 (मूव ओएस 3) के बारे में लेटेस्ट अपडेट का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कलर डिटेल्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5 टू-टोन बॉडी कलर ऑप्शन- नियो मिंट, जेट ब्लैक, कोरल ग्लैम, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि खरीद विंडो फरवरी 2023 में खुलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
बैटरी और रेंज
Ola S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 99 किलो है, जो S1 Pro की तुलना में 25 किलो हल्का है। कंपनी के मुताबिक इसमें 4.5kW हब मोटर, 2.5kWh बैटरी पैक मिलता है। जिससे यह ई-स्कूटर 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। S1 Air की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और इसमें इको मोड में IDC रेंज 100 किमी की रेंज का दावा किया गया है। इसमें 34-लीटर बूट स्पेस को बरकरार रख गया है।
4 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
मूव ओएस 3 के फीचर्स
ओला एस1 एयर में मूव ओएस 3 पहले से इंस्टॉल मिलेगा। ओला यूजर्स को मूव ओएस 3 में कई दिलचस्प फीचर्स मिलेंगे। इसमें बेहतर एक्सीलरेशन, वेकेशन मोड जिसमें 200 दिनों तक बैटरी संरक्षण का दावा किया गया है, एक नया यूआई - विंटेज और बोल्ट मूड, हिल होल्ड, ऑटो-रिप्लाई कॉल, स्मार्ट लाइट और अन्य लोगों के साथ आसान से स्कूटर साझा करने के लिए कई प्रोफाइल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Ola S1 Air Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
मूव ओएस 3 अपडेट के मुख्य आकर्षण में हाइपरचार्जिंग (फास्ट चार्जिंग) शामिल है जो ओला एस1 को 15 मिनट में इतना चार्ज कर देता है कि वह 50 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। जिसका मतलब है 3 किमी प्रति मिनट। नया यूआई ऑप्शन - विंटेज मोड और बोल्ट मूड, पार्टी मोड जो ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को बीट्स की धुन पर रोशनी के साथ म्यूजिक चला सकता है। यह नए मूड-आधारित कस्टमाइजेशन, विजेट और साउंड भी पेश करेगा। ओला एस1 यूजर्स को एप में वाहन के यूज और परफॉर्मेंस के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
मूव ओएस 3 बीटा वर्जन 25 अक्टूबर से एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और दिसंबर तक पूरी तरह से रोल आउट करने का लक्ष्य है।ओला का कहना है कि इस समय उसने पूरे भारत में 50 हाइपरचार्जर लगाए हैं और वह कवरेज का और विस्तार करेगी।