फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 इंजन के साथ आयशर ने पेश किया अपना नया माइलेज बढ़ाने वाला ट्रक

Fri, 14 Jun 2019 04:16 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Eicher - फोटो : Google
कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी आयशर ने पहला और नया BS6 इंजन वाला ट्रक मार्किट में उतार दिया है। देश में 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ नए बीएस-6 वाहन ही बनेंगे लेकिन कंपनी ने सरकार की इस डेडलाइन से पहले ही अपना नया मॉडल पेश किया है। कंपनी ने आयशर प्रो 2000 सीरीज लाइट ड्यूटी ट्रक को दो वैरिएंट आयशर प्रो 2049 और आयशर प्रो 2095XP  को पेश किया है।
 
 
विज्ञापन

फीचर्स

2 of 3
Eicher - फोटो : Eicher
आयशर प्रो 2049 वैरिएंट 1.8 मीटर कैबिन के साथ आता है जबकि आयशर प्रो 2095XP में वैरिएंट पांच कार्गो ऑप्शन दिया है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ब्लूटूथ यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी इनक्लूड हैं।  कंपनी ने इसमें फ्यूल कोचिंग सिस्टम भी दिया है जिसकी मदद से ईंधन की बचत होगी। कंपनी के प्रोफाइल में यह एक स्मार्ट प्रोडक्ट है। कंपनी के मुताबिक इन नए मॉडल्स में कार जैसा अनुभव मिलेगा और लम्बी यात्रा के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या कहा कंपनी ने ?

3 of 3
Eicher - फोटो : Eicher
इस इस अवसर पर वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स के एमडी और सीईओ, विनोद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “हमारे लिए मोटर वाहन उद्योग को BS-VI उत्सर्जन तकनीक के साथ इसके अगले विकास में शामिल करना बेहद गर्व का क्षण है। हमने हमेशा परिवहन दक्षता में सुधार करके उद्योग में आगे रहने के लिए अनुसंधान एवं विकास में सख्ती से निवेश करने में विश्वास किया है और प्रो 2000 श्रृंखला उस मिशन के लिए एक वसीयतनामा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें