Ducati XDiavel V4
- फोटो : Ducati
हल्का वजन और दमदार ब्रेकिंग
अपने बड़े साइज के बावजूद XDiavel V4 का कर्ब वेट 229 किलोग्राम है, जो पिछले XDiavel 1260 से हल्का है। इसमें पूरी तरह एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें 50 मिमी का इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक शामिल है। ब्रेकिंग के लिए आगे की ओर 330 मिमी के ट्विन डिस्क और ब्रेम्बो स्टाइलेमा कैलिपर्स दिए गए हैं। इसमें 60,000 किलोमीटर तक का लंबा सर्विस इंटरवल मिलता है, जो ओनरशिप को और आसान बनाता है।
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: EV से लेकर SUV तक, ये हैं वो टॉप कार लॉन्च जिन्होंने भारत के ऑटो सेक्टर की सोच बदली
एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और राइडर एड्स
XDiavel V4 आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स से लैस है। इसमें सिक्स-एक्सिस IMU के साथ कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। राइडर चार राइडिंग मोड - स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और वेट के साथ तीन पावर मोड का विकल्प चुन सकता है। बाइक में 6.9-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल, म्यूजिक, मैसेज नोटिफिकेशन और ऐप के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है। क्रूज कंट्रोल और क्विकशिफ्टर लंबी राइड को और आरामदायक बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - AI-powered Electric Bike: सूरत के छात्रों ने बनाई 'गरुड़', भारत की पहली एआई-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
यह भी पढ़ें - Fog Light: घनी धुंध में रोजाना करते हैं ड्राइव? तो जान लें पीली या सफेद फॉग लाइट में किसे चुनना बेहतर