2025 BYD Atto 3 and Seal
- फोटो : BYD
टैरिफ विवाद और यूरोप में BYD की रणनीति
चीनी ईवी पर सरकारी सब्सिडी को लेकर विदेशी प्रतिस्पर्धी पहले ही सवाल उठा चुके हैं। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीनी ईवी आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसे ट्रंप के कार्यकाल में और सख्त किया जा सकता है। यूरोप ने भी शुल्क लगाए हैं, लेकिन बीवाईडी ने हंगरी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने का रास्ता चुना है।
यह भी पढ़ें - Road Safety: मोटरसाइकिल हादसों को रोकने के लिए होंडा ने स्टेयरिंग असिस्ट तकनीक का पेटेंट कराया, जानें डिटेल्स
टेस्ला के लिए उम्मीद की किरण: ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी
हालांकि टेस्ला के लिए वैश्विक नेतृत्व वापस पाना आसान नहीं दिखता, फिर भी कंपनी के पास आगे बढ़ने के मौके हैं। टीडी कोवेन के विश्लेषक माइकेली के मुताबिक, टेस्ला की 'फुल सेल्फ-ड्राइविंग' तकनीक भविष्य में अहम भूमिका निभा सकती है। जैसे-जैसे कंपनी बिना ड्राइवर हस्तक्षेप वाली सुविधाएं बढ़ाएगी, वाहनों की मांग में इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Price Hike: 2026 में कार खरीदना होगा महंगा, जानें किन-किन वाहन निर्माताओं ने किया कीमत बढ़ोतरी का एलान