फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: त्योहारी सीजन में एसयूवी की मजबूत मांग से अगस्त में घरेलू यात्री वाहनों की हुई रिकॉर्ड बिक्री

Fri, 01 Sep 2023 08:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Auto Sales - फोटो : For Reference Only
त्योहारी मांग और एसयूवी की लगातार मजबूत बिक्री के कारण मारुति सुजुकी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक डिलीवरी के कारण अगस्त में घरेलू यात्री वाहन की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। ह्यूंदै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी पिछले महीने डीलरों को मजबूत डिलीवरी की सूचना दी। हालांकि, टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री में अगस्त में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

2 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "अगस्त का महीना उद्योग के लिए बहुत अच्छा महीना था। अगस्त में यात्री वाहन की बिक्री 3,60,897 यूनिट्स रही। यह उद्योग में किसी भी वर्ष में किसी भी महीने में सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।" उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए पिछला उच्चतम आंकड़ा सितंबर 2022 में 3,55,400 यूनिट्स का था।

श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले महीने उद्योग की थोक बिक्री 9.7 प्रतिशत बढ़कर 3,60,897 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2022 में यह 3,26,980 यूनिट्स थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल-अगस्त की अवधि में उद्योग की बिक्री 17 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

श्रीवास्तव ने कहा कि एसयूवी सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अगस्त में कुल यात्री वाहन उद्योग में इसकी हिस्सेदारी 48.6 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2023 में घरेलू यात्री वाहन उद्योग में एसयूवी का योगदान 43 प्रतिशत था। 
विज्ञापन

3 of 9
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
श्रीवास्तव ने कहा, केरल में ओणम के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन के कारण खुदरा बिक्री में 25 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है।

एसयूवी सेगमेंट में मजबूत बिक्री के दम पर एमएसआई ने अगस्त में 1,89,082 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री दर्ज की। ग्रैंड विटारा, ब्रेजा और जिम्नी जैसे मॉडलों के दम पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता अप्रैल-अगस्त अवधि में घरेलू एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी खिलाड़ी बन गई।

पिछले महीने डीलरों को ऑटो प्रमुख की कुल डिलीवरी अगस्त 2022 में 1,65,173 यूनिट्स की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा थी। कंपनी ने पहले अक्तूबर 2020 में 1,82,448 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की थी।

कुल घरेलू यात्री वाहन की बिक्री 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,56,114 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,34,166 यूनिट्स थी। ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, अर्टिगा और एक्सएल6 सहित यूटिलिटी व्हीकल्स की पिछले महीने 58,746 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अगस्त में 26,932 यूनिट्स की तुलना में दो गुना ज्यादा है। 

4 of 9
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra
श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पछाड़कर एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने कहा, "अगस्त में हम संचयी आधार पर यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान एसयूवी सेगमेंट में नंबर एक बन गए हैं।"

श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त में कंपनी की एसयूवी बिक्री 41,658 यूनिट्स रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री इस सेगमेंट में 37,233 यूनिट्स रही। उन्होंने कहा कि कंपनी की थोक बाजार हिस्सेदारी अगस्त 2022 में 40.8 प्रतिशत की तुलना में अगस्त में 43.5 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

5 of 9
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसकी घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने 9 प्रतिशत बढ़कर 53,830 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 49,510 यूनिट्स थी।

ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि केरल के बाजार में ओणम की मजबूत बिक्री के साथ देश में त्योहारी सीजन की सकारात्मक शुरुआत हुई है और यह आने वाले महीनों में देश के अन्य हिस्सों में त्योहारी उत्साह का संकेत है।
विज्ञापन

6 of 9
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहन की बिक्री पिछले महीने 25 प्रतिशत बढ़कर 37,270 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल अगस्त में 29,852 यूनिट्स थी।

एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, "हमने 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ एक महीने में 37,270 यूनिट्स की अपनी उच्चतम एसयूवी घरेलू बिक्री दर्ज की... जबकि हमारे प्रमुख एसयूवी ब्रांडों की मांग मजबूत बनी हुई है, हम निरंतर और सुचारू पैमाने पर बढ़ोतरी के लिए सेमिकंडक्टर और चुनिंदा पार्ट्स की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।''
विज्ञापन

7 of 9
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota Kirloskar Motor
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अगस्त में 22,910 यूनिट्स की अब तक की सबसे अच्छी मासिक बिक्री दर्ज की। डीलरों को कंपनी की कुल डिलीवरी पिछले महीने 53 फीसदी बढ़कर 22,910 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2022 में यह 14,959 यूनिट्स थी। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले महीने घरेलू बाजार में 20,970 यूनिट्स बेचीं।

8 of 9
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने कहा कि घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसके यात्री वाहन की बिक्री पिछले महीने 3.5 प्रतिशत घटकर 45,513 यूनिट्स रही, जो अगस्त 2022 में 47,166 यूनिट्स थी।
विज्ञापन

9 of 9
MG ZS EV - फोटो : MG Motor India
एमजी मोटर इंडिया ने अगस्त में खुदरा बिक्री में साल-दर-साल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,185 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की। ऑटोमेकर ने अगस्त 2022 में 3,823 यूनिट्स की बिक्री की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें