फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Electric Cars in September: सितंबर में लॉन्च होने वाली हैं ये टॉप-4 इलेक्ट्रिक कारें, जानें डिटेल्स

Fri, 01 Sep 2023 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Electric Car - फोटो : Mercedes Benz
त्योहार का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे लोग बाजार में न्यू लॉन्च होने वाली गाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। इस पर भी अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर का महीना आपके लिए काफी खास होने वाला है। इस महीने में कई नए वाहन लॉन्च होंगे जिनमें कम से कम 4 इलेक्ट्रिक वाहन होने की उम्मीद है। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर के महीने में भारतीय बाजार में आनेवाली नई इलेक्ट्रिक कारों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
Volvo C40 Recharge
Volvo Auto India (वोल्वो ऑटो इंडिया) अपनी अगली ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश C40 Recharge (C40 रिचार्ज) कूपे एसयूवी 4 सितंबर, 2023 को लॉन्च करेगी। इस लग्जरी एसयूवी को इस साल जून के महीने में भारत में प्रदर्शित किया गया था। लॉन्च के तुरंत बाद सितंबर में ही डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। C40 रिचार्ज ब्रांड के CMA (कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर आधारित है और नई पीढ़ी के बैटरी पैक से पावर लेता है। 78 kWh यूनिट एक बार चार्ज करने पर 530 किमी (WLTP चक्र) की रेंज प्रदान करती है, जो कि XC40 रिचार्ज पर 418 किमी की रेंज से काफी ज्यादा है, जो अभी भी पुरानी बैटरी का इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

3 of 6
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 4.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कूपे एसयूवी को 150 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 27 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी की कीमत 60 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
BMW iX1
दमदार परफॉर्मेंस और  शानदार लुक और डिजाइन वाली BMW (बीएमडब्ल्यू) की नई इलेक्ट्रिक कार सितंबर के महीने में लॉन्च होने वाली है। इस महीने BMW iX1 भारतीय बाजार में दस्तक देगी। रिपोर्ट के मुताबिक बीएमडब्ल्यू अपनी ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक कार को भारत में त्योहारी सीजन से पहले इस महीने की 15 तारीख को पेश कर सकती है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अनुमान है कि यह करीब 60 लाख रुपये तक हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
Tata Nexon EV Facelift
भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन Nexon EV की लॉन्चिंग 14 सितंबर को होगी। अपडेट के मामले में, Tata Nexon EV Facelift (टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट) को नेक्सन फेसलिफ्ट एसयूवी के समान डिजाइन और इंटीरियर अपडेट मिलने की उम्मीद है। टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट एसयूवी की तरह इसमें भी स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और बाहरी हिस्से में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर को एक नए और बड़े 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ अपडेट किया जाएगा जिसे हाल ही में हैरियर और सफारी में पेश किया गया था। हालांकि, इलेक्ट्रिक एसयूवी के पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। नेक्सन ईवी इस समय दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आती है जो 312 किलोमीटर से 453 किलोमीटर के बीच रेंज की पेशकश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mercedes-AMG EQE Electric Car - फोटो : Mercedes Benz
Mercedes EQE
EQE के लॉन्च के साथ मर्सिडीज भारत में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। Mercedes EQE की लॉन्चिंग 15 सितंबर के लिए तय की गई है। इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो में ऑल-इलेक्ट्रिक EQB (ईक्यूबी) एसयूवी और EQS (ईक्यूएस) इलेक्ट्रिक सेडान की श्रेणी में शामिल हो जाएगी। वैश्विक बाजारों में, EQE को 292 hp का पावर और 565 Nm टॉर्क के साथ सिंगल-मोटर सेटअप के साथ पेश किया जाता है। EQE 350 4Matic भी है जिसमें समान पावर आउटपुट है लेकिन 765 Nm का बेहतर टॉर्क आउटपुट मिलता है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप है। EQE 500 4Matic में डुअल-मोटर सेटअप भी है और यह 408hp और 858Nm का टॉर्क देता है। इसमें 90.6 kWh बैटरी पैक है जो इसे सिंगल चार्ज में लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें