फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल डिस्काउंट: प्रीमियम हैचबैक कारों पर मिल रही है 45,000 रुपये तक की शानदार छूट, जानें ऑफर्स के बारे में

Thu, 22 Apr 2021 01:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
hyundai i20 Turbo 2020 - फोटो : Amar Ujala
पिछले एक साल में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले साल टाटा अल्ट्रोज और न्यू जेनरेशन ह्यूंदै आई20 इस सेगमेंट में लॉन्च हुईं। अल्ट्रोज जल्द ही सीएनजी के साथ लॉन्च हो सकती है। वहीं होंडा जैज का भी बीएस6 इंजन के साथ फेसलिफ्ट लॉन्च हुआ। इस सेगमेंट में कई गाड़ियों पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किय जा रहा है। जानते हैं किस कार पर कितनी है छूट...
विज्ञापन

2 of 6
2020 Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen

फॉक्सवैगन पोलो

  • पोलो पर 45 हजार रुपये तक के फायदे ऑफर किए जा रहे हैं।
  • इनमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 5000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस शामिल है।
  • पोलो के ट्रेंडलाइन, कंफर्टलाइन और हाईलाइन प्लस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। केवल 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा।
  • GT TSI वैरियंट पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.16 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 6
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda

होंडा जैज

  • होंडा की प्रीमियम हैचबैक पर 44 हजार रुपये तक के फायदे मिलेंगे।
  • इनमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 14 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा।
  • इसके अलावा खरीदार कैश डिस्काउंट के बदले 17,248 रुपये की एसेसरीज भी लगवा सकते हैं।
  • लॉयल्टी बोनस में 5,000 रुपये का डिस्काउंट और 9000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल है।
  • इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये से 9.79 लाख रुपये तक है।

4 of 6
Maruti baleno - फोटो : for Reference Only

मारुति बलेनो

  • मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार पर 33 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
  • इसके सिग्मा वैरिएंट पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, डेल्टा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये और टॉप जीटा वैरिएंट पर 5000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
  • सीवीटी वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा।
  • इसके अलावा 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये का स्पेशल ऑफर भी मिलेगा।
  • बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

5 of 6
Toyota Glanza - फोटो : for Reference Only

टोयोटा ग्लैंजा

  • टोयोटा ग्लैंजा पर 18,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
  • ग्लैंजा पर 8,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, और 2,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।
  • बलेनो की तरह ग्लैंजा पर जबरदस्त ऑफर नहीं मिल रहा है।
  • ग्लैंजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.18 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै i20

  • ह्यूंदै की लेटेस्ट नेक्स्ट जनरेशन हैचबैक i20 पर भी कंपनी पहली बार छूट दे रही है।
  • i20 पर कंपनी 15 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।
  • हालांकि इस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
  • नई i20 की एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से 11.32 लाख रुपये तक है।
नोट: छूट हर शहर में अलग-अलग हो सकती है। ये ऑफर्स डीलर्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें