फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Vehicles: दिल्ली में इस साल अब तक हजारों पुराने वाहन जब्त, BS3 और BS4 वाहनों पर इस तारीख तक है पाबंदी

Tue, 08 Nov 2022 01:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Delhi Traffic - फोटो : PTI
राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर चलने वाले पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, दिल्ली सरकार ने इस साल अब तक 8,400 से ज्यादा वाहनों को जब्त किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जब्त किए गए वाहनों की संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 188 प्रतिशत ज्यादा है। सुप्रीम कोर्ट के 2018 के एक फैसले के अनुसार, दिल्ली में क्रमशः 10 साल और 15 साल से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इस आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली-एनसीआर में 15 साल से पुराने वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। - फोटो : For Reference Only
जैसा कि दिल्ली परिवहन विभाग ने शहर में चलने वाले ऐसे वाहनों पर एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में 8,444 पुराने वाहनों को जब्त कर लिया गया था। 2021-22 में यह संख्या 2,931 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

3 of 7
Delhi Traffic - फोटो : शुभम बंसल
आंकड़ों में यह भी कहा गया है कि 2022-23 में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) के बिना 23,212 वाहन चलते पाए गए, जबकि 2021-22 में ऐसे 29,570 वाहन पकड़े गए थे। आंकड़ों से पता चलता है कि 2022-23 में कुल 60,36,207 पीयूसीसी जारी किए गए थे, जबकि 2021-22 में 42,25,946 पीयूसीसी जारी किए गए थे। 

4 of 7
पेट्रोल पंप पर पीयूसी सर्टिफिकेट जांच कर रही पुलिस - फोटो : ANI
परिवहन विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए, हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 2018 से लेकर इस साल 17 अक्तूबर के बीच राजधानी में लगभग 53.38 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से 46 लाख से ज्यादा वाहन पेट्रोल इंजन वाले थे और 15 साल से ज्यादा पुराने पाए गए। अन्य 4.15 डीजल वाहनों को भी सड़कों से हटा दिया गया क्योंकि ये 10 साल से ज्यादा पुराने थे। 
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही, दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण के स्तर पर नकेल कसने के लिए कई अन्य उपाय भी कर रही है। सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 13 नवंबर तक बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध जारी रखने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

6 of 7
pollution in delhi - फोटो : अमर उजाला
ग्रेडेड प्लान स्थिति की गंभीरता के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण रोधी उपायों का एक समूह है। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए "पर्यावरण बस सेवा" अभियान के तहत राजधानी में 500 अतिरिक्त बसें चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम - फोटो : istock
इसने दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परियोजनाओं जैसे राजमार्ग, फ्लाईओवर, पावर ट्रांसमिशन और पाइपलाइनों में निर्माण कार्य पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 339 से खराब होकर सोमवार को 354 हो गया। शनिवार को यह 381 था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें