Auto Sales
- फोटो : Adobe Stock
पैसेंजर व्हीकल्स में एसयूवी और नए मॉडल्स का असर
पैसेंजर व्हीकल बाजार, जिसमें फैमिली कार और एसयूवी शामिल हैं, में घरेलू बिक्री करीब 21 प्रतिशत बढ़ सकती है। इस सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के बेहतर प्रदर्शन की संभावना जताई गई है। अनुमान के मुताबिक, महिंद्रा का ऑटो डिवीजन 29 प्रतिशत की वृद्धि के साथ करीब 90,000 यूनिट्स तक पहुंच सकता है, जबकि मारुति सुजुकी की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख यूनिट्स होने की उम्मीद है।
ह्यूंदै के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जो लगभग 60,000 यूनिट्स के आसपास रह सकती है। मांग को और बढ़ाने के लिए कंपनियों ने छूट में भी हल्की बढ़ोतरी की है। जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही अधिक छूट का योगदान अहम बताया गया है।
यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला कारों में जल्द मिल सकता है एपल कार की सपोर्ट, आईफोन से अनलॉक और स्टार्ट होगा वाहन
यह भी पढ़ें - Vehicles Price: दिल्ली में पेट्रोल और सीएनजी वाहन हो सकते हैं महंगे, सरकार ग्रीन सेस बढ़ाने पर कर रही है विचार