फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyrus Mistry Car Accident: मिस्त्री की मौत के बाद मर्सिडीज-बेंज ने पहली बार जारी किया बयान, पुलिस ने यह कहा

Wed, 07 Sep 2022 01:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cyrus Mistry Car Accident - फोटो : PTI
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने सायरस मिस्त्री की मौत के बाद पहली बार एक बयान जारी किया है। टाटा मोटर्स के पूर्व चेयरमैन की रविवार को उस समय मौत हो गई जब वह मर्सिडीज जीएलसी कार में यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए जर्मन ऑटो दिग्गज ने अपनी जांच शुरू कर दी है। कार निर्माता, जिसने वाहन से महत्वपूर्ण डेटा इकट्ठा किया है, जर्मनी में अपने मुख्यालय में इन डिटेल्स का विश्लेषण करेगा। कंपनी ने कहा कि वह दुखद घटना की जांच के लिए पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
सायरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : Social Media
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा, "ग्राहकों की गोपनीयता का सम्मान करने वाले एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में, हमारी टीम जहां संभव हो वहां अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है, और हम सीधे उन्हें हर स्पष्टीकरण देंगे।" बयान में कहा गया, "दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है।" 
विज्ञापन

3 of 5
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे। - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को, मर्सिडीज-बेंज की एक टीम ने मिस्त्री और तीन अन्य को ले जा रही GLC 220d 4MATIC कार के टूटे हुए अवशेषों से डेटा चिप इकट्ठा किया। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा "चिप, जो हर समय वाहन के बारे में सभी डेटा रिकॉर्ड करती है, विश्लेषण के लिए जर्मनी ले जाया जाएगा। हम हफ्ते के आखिर तक उसी की रिपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं।" 

4 of 5
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
दुर्घटना के कारण का विश्लेषण करने के लिए डेटा को डिक्रिप्ट किया जाएगा। मर्सिडीज कार के टायर के दबाव, ब्रेक फ्लुइड, स्पीड, किसी भी खराबी, स्टीयरिंग व्हील की स्थिति, सीटबेल्ट और एयरबैग की स्थिति जैसे डिटेल्स पर भी गौर करेगी। पुलिस एयरबैग और सीटबेल्ट की रिपोर्ट को लेकर ज्यादा उत्सुक है क्योंकि दुर्घटना के समय मिस्त्री और मारे गए अन्य पीड़ित ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायरस मिस्त्री - फोटो : PTI
2017 GLC 220d 4MATIC कुल मिलाकर 7 एयरबैग से लैस है। पुलिस ने पाया कि दुर्घटना के समय सात में से सिर्फ तीन एयरबैग खुले हुए थे। पाटिल ने कहा, "हमारी जांच के अनुसार, सामने में दो एयरबैग पूरी तरह से खुले हुए थे, जबकि तीसरा एयरबैग, जो पिछली सीट पर था और जहां मिस्त्री बैठे थे, आंशिक रूप से खुल पाया।" पुलिस डिवाइडर से टकराने पर कार की स्पीड जानने के लिए भी उत्सुक है। जैसा कि प्राथमिक रिपोर्टों से पता चलता है कि यह बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें