फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कार या बाइक को कैसे रखें कोरोना वायरस से सुरक्षित, ये पार्ट्स हो सकते हैं खतरनाक!

Sat, 21 Mar 2020 09:01 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
How To Keep Your Car Clean And Coronavirus Free - फोटो : Amar Ujala
अगर आप सोचते हैं कि आपकी कार कोरोना से सुरक्षित है, तो ये गलत है। आपकी तरह कार भी कोरोना वायरस का संवाहक बन सकती है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सलाह दी जाती है कि कम से कम यात्रा करें, सोशल गैदरिंग यानी सामाजिक सामारोह का हिस्सा न बनें और सोशल डिस्टेंसिंग के फॉर्मूले को फॉलो करें। लेकिन कोरोना वायरस सीधे मरीज के संपर्क में आने से भी फैल जाता है। अगर आप कार चलाते हैं तो आपको उसकी साफ-सफाई से संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है...
 
विज्ञापन

2 of 8
car vacuum - फोटो : Social Media

नियमित तौर पर करें वैक्यूम      

हमारे यहां पहले ही सड़कों पर काफी धूल-मिट्टी रहती है। हमारी कार इन्हें बेहद आसानी से इन्हें पकड़ लेती है और धूल-मिट्टी के कण एसी डक्ट के जरिए कार के इंटीरियर तक पहुंच जाते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा है कि वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। ताकि संक्रमण को रोका जा सके। कार क कारपेट, फ्लोर मैट्स, पेडल्स, लीवर और कार्गो स्पेस को वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ करें। कार की सीटें अगर फैब्रिक की हैं, तो उनमें बैक्टीरिया के पैदा होने का खतरा होता है, उन्हें किसी प्रोफेनल की मदद से ड्राई क्लीन करवाएं या अल्कोहल बेस्ड क्लीनर का प्रयोग करें।

विज्ञापन

3 of 8
स्टीयरिंग व्हील - फोटो : Amar Ujala

स्टीयरिंग को करें साफ

कार का स्टीयरिंग सबसे ज्यादा कॉन्टैक्ट में आता है। इसके लिए आपको चाहिए की कार के स्टीयरिंग को स्पिरिट से साफ करें। इसका फायदा यह होगा कि कोई अगर दूसरा व्यक्ति भी कार ड्राइव करेगा, तो वह संक्रमण से सुरक्षित रहेगा।

4 of 8
Car Door Handles - फोटो : Social Media

इन्हें साफ करना न भूलें

कार के इंटीरियर में कई ऐसे पार्ट्स भी होते हैं, जिन्हें आप छूते तो नहीं हैं, लेकिन वे आपके संपर्क में जरूरत आते हैं। हेडलाइनर, विंडोज ग्लास, हेडरेस्ट आदि को साफ करना न भूलें। साथ गियर नोब को जरूर साफ करें। इसके अलावा विंडो स्विच, ऑडियो कंट्रोल्स, एसी बटन, अगर टचस्क्रीन डिस्प्ले है, तो स्क्रीन को साफ करना न भूलें। इसके लिए स्पिरिट को कपड़े पर लगाएं और ज्यादा दबाव डाले बिना सफाई करें।
विज्ञापन

5 of 8
HVAC Unit - फोटो : Social Media

हिटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (HVAC) यूनिट की सफाई

HVAC यूनिट इन्फेक्शन और वायरस का संवाहक होती है। इसके लिए बेहतर होगा कि पूरी सिस्टम की डीप क्लीनिंग करवाएं और आजकल गाड़ियों में एयर फिल्टर भी लगाए जा रहे हैं। वहीं गर्मियां भी आने वाली हैं, तो सिस्टम को क्लीन अवश्य करवा लें और कूलेंट का टॉपअप करवाना न भूलें। ग्लोव कंपार्टमेंट के पीछे केबिन फिल्टर को क्लीन जरूर करें। इसके लिए एरोसोल बेस्ड एसी डिसइनफेक्टेंट स्प्रे क्लीनर का प्रयोग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Car Interior Door Handles - फोटो : Social Media

डोर हैंडल्स को करें क्लीन

कार को बाहरी और अंदरूनी डोर हैंडल्स सबसे ज्यादा संपर्क में आते हैं। इन्हें डिसइनफेक्ट करने बेहद जरूरी है। इसके अलावा हैंडब्रेक लीवर को क्लीन करना भी आवश्यक है। साथ ही कार के डेशबोर्ड चार्जर प्वाइंट को स्पिरिट या अल्कोहल से अच्छे से सैनेटाइज करें।
विज्ञापन

7 of 8
car sanitizer - फोटो : Social Media

कार में रखें ये सामान

अपनी गाड़ी को सैनेटाइइज करने के साथ कुछ जरूरी चीजें भी गाड़ी में रखें। अपनी गाड़ी में हैंड सैनेटाइजर, वेट वाइप्स, मास्क, ग्लव्स कार के ग्लोवबॉक्स में रखें। गीले टिशू से नियमित स्टीयरिंग व्हील, डोर हैंडल्स, गियर शिफ्ट नोब, हैंडब्रेक लीवर को साफ कर करते रहें।
विज्ञापन

8 of 8
सेना के सम्मान के लिए बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

बाइक का रखें ध्यान

बाइक में हमारा सबसे ज्यादा संपर्क हैंडलबार और सीट से होता है। बाइक के हैंडल और सीट  को नियमित सैनेटाइज करते रहें। साथ में वेट टिशू भी रखें। बाइक बाहर खड़ी रहती है, पता नहीं कोई संक्रमित आपकी बाइक के हैंडल या सीट को हाथ लगा दे, ऐसे में ड्राइव करने से पहले दोनों को गीले टिशू से साफ करें। ड्राइव के दौरान हाथों को मुंह पर ले जाने से बचें और राइड खत्म होने के बाद सैनेटाइजर या साबुन से हाथ साफ जरूर करें। वहीं हेलमेट को भी सैनेटाइज जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें