फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः अगर OLA UBER में करते हैं सफर, तो बरतें ये सावधानियां

Sat, 07 Mar 2020 08:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus- Cab Service - फोटो : Amar Ujala
देशभर में अभी तक कोरोनावायरस से संक्रमण के 34 मामले सामने आ चुके हैं। दुनियाभर में अभी तक एक लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं और 3300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं भारत की बात करें तो स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यहां साफ-सफाई को लेकर जागरूकता कम है। संक्रमण का खतरा हर जगह बना हुआ है। ऐसे में अगर आप ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान क्या-क्या सावधानी रखें। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना के नमून लेने के लिए टीम गठित - फोटो : Amar Ujala

संपर्क से फैलता है वायरस

देशभर में हजारों कामकाजी लोग रोजाना टैक्सी के तौर पर ओला-ऊबर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कोरोनावायरस शारीरिक संपर्क (हाथ मिलाने, गले मिलने जैसे क्रियाकलाप) बिना मुंह ढके छींकने, खांसने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने पर यह वायरस फैलता है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
car interior

टैक्सी में इन पार्ट्स से होता हैं संपर्क

दरअसल, टैक्सी लेने से पहले आप इसके फिजिकल कॉन्टैक्ट में आते हैं। इस दौरान आप बाहर और अंदर के डोर हैंडल्स, पावर विंडो बटन, विंडो बंद करने और खोलने के लीवर और सीट के सीधे संपर्क में आते हैं। इसके अलावा एसी नॉब, वेंट्स और बटन भी छूते हैं। सफर में ना जाने कितनी बार आप इन्हें एडजस्ट करते हैं। ऐसा करने वाले आप अकेले नहीं होते हैं, दिनभर में कई लोग इन्हें छूते हैं। ऐसे में अगर किसी संक्रमित व्यक्ति ने इन्हें छुआ होगा, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

4 of 6
Cab Driver - फोटो : Social Media

ड्राइवर कर सकता है इंकार

ओला-ऊबर टैक्सी ट्राइवरों को चाहिए कि वे मास्क और रूमाल का इस्तेमाल करें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण उन्हें भी फैल सकता है। यह बीमारी खांसी और छींकने से भी फैलती है। हालांकि ऊबर ने निर्देश जारी कर कहा है कि अगर ड्राइवर को किसी व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने का अंदेशा है तो वह उसे बिठाने से इंकार कर सकता है। कंपनी ने ड्राइवर को छूट दे दी है कि वह शक के आधार पर ट्रिप को कैंसिल कर सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
sanitizer - फोटो : sanitizer

ड्राइवर अपने साथ रखें ये सामान

हालांकि ऑनलाइन कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनी ऊबर ने कोरोनावायरस से लड़ने को लेकर अपनी प्रतिबद्धिता दिखाई है। लेकिन कंपनी को अपने ड्राइवरों को निर्देश देना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें। साथ ही अगर ड्राइवर डिस्पोजल हैंड ग्लव्स के साथ सर्जिकल मास्क रखते हैं, तो यह निश्चित तौर पर ग्राहकों की बेहतरी के लिए सराहनीय कदम होगा। वहीं, सवारियों को भी चाहिए कि वे अपने साथ डिस्पोजेबल हैंड ग्लव्स और न्यूजपेपर्स रखें, ताकि आमतौर पर छुए जाने वाले पार्ट्स के संपर्क में आने से बचे रहें। वहीं पुराने न्यूजपेपर्स को वे सीट पर बिछा सकते हैं। साथ ही राइड के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें। ऐसे सैनिटाइजर इस्तेमाल किए जाएं जिनमें अल्कोहल का पीएच लेवल 50 से ज्यादा हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Uber cab - फोटो : Social Media

240 से ज्यादा अकाउंट्स निलंबित

पिछले ही महीने ऊबर ने मैक्सिको में कोरोनावायरस के डर के चलते 240 से ज्यादा अकाउंट्स को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया था। हालांकि भारत में अभी कंपनी ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, लेकिन ड्राइवर को छूट देकर संदेह के आधार पर ट्रिप कैंसिल कर अन्य सवारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने का उसका कदम अच्छा है। साथ ही इन कंपनियों के लिए बेहतर ये भी होगा कि वे ड्राइवरों को इंफ्रारेड थर्मामीटर जैसे जरूरी उपकरण भी मुहैया कराएं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें