Citroen India (सिट्रोएन इंडिया) ने अपनी नई Basalt Coupe SUV की लॉन्चिंग के साथ बाजार में धूम मचा दी है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जो इसे सेगमेंट की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाती है। यह आकर्षक कीमत सिर्फ 31 अक्तूबर, 2024 तक बुकिंग करने वालों के लिए वैध है।
बुकिंग डिटेल्स
कार की बुकिंग कंपनी के सभी डीलरशिप पर 11,001 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। हालांकि कुछ चुनिंदा डीलरशिप पर प्री-बुकिंग पहले से ही चल रही थी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Basalt मास-मार्केट सेगमेंट में पहली पेट्रोल इंजन वाली Coupe SUV है और इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv से होगा। जो अभी इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च हो चुकी है। Tata Curvv का पेट्रोल वर्जन 2 सितंबर, 2024 को लॉन्च होने वाला है।
विज्ञापन
2 of 4
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Citroen Basalt में दो इंजन विकल्प मिलेंगे। पहला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 80 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। दूसरा 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 109 bhp की पावर देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 190 Nm का टॉर्क मिलेगा। वहीं टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 205 Nm का टॉर्क मिलेगा।
कितनी है माइलेज
Citroen का दावा है कि 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड मॉडल की माइलेज 18 किमी प्रति लीटर है। जबकि 1.2 टर्बो पेट्रोल मैनुअल की माइलेज 19.5 किमी प्रति लीटर है। टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक की माइलेज 18.7 किमी प्रति लीटर बताई गई है।
विज्ञापन
3 of 4
Citroen Basalt Coupe SUV
- फोटो : Citroen India
कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Citroen Basalt में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, रैपअराउंड टेल लैंप्स, रियर एसी वेंट्स, दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल थाई सपोर्ट और बहुत कुछ मिलेगा। इस कूपे एसयूवी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस कूपे एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ESC, रियर पार्किंग कैमरा, पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया जाएगा।
भारत में कंपनी की पांचवी कार
सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में 2021 में एंट्री की थी। और Basalt भारत में कंपनी की पांचवीं कार है। कंपनी इससे पहले भारत में C5 Aircross, C3, e-C3 और C3 Aircross जैसी कारों को लॉन्च कर चुकी है। Basalt में वही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जो इस सभी कारों में है।
कलर ऑप्शंस
Basalt Coupe SUV पांच मोनोटोन रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू और गार्नेट रेड में उपलब्ध होगी। इसके अलावा दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी होंगे - पोलर व्हाइट के साथ ग्रे रूफ और गार्नेट रेड के साथ ब्लैक रूफ।
मुकाबला
भारतीय बाजार में Basalt का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी कई कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। वहीं इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv से होगा, जिसका पेट्रोल वर्जन कुछ हफ्तों में लॉन्च होने वाला है।