फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: बरसात के मौसम में कार के केबिन से आती है अजीब गंध? तो इन पांच टिप्स पर करें गौर

Thu, 01 Aug 2024 02:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, ऐसे में अगर आप बारिश के दौरान कार से सफर करते हैं तो अक्सर एक समस्या रहती है। दरअसल, बारिश के समय पर कार में कई बार अजीब तरह की गंध आती है। यह गंध बरसात के दौरान नमी बढ़ने की वजह से होती है। साथ ही कई अन्य कारण भी होते हैं। अगर आप भी बारिश के समय पर कार के केबिन से गंदी बदबू से परेशान रहते हैं तो आपको आगे जानना चाहिए कि इस परेशानी से किस तरह से निपटा जाएं।
विज्ञापन

वैक्यूम क्लीनिंग

2 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
बरसात के दौरान अगर कार के केबिन से गंदी बदबू आ रही है तो कई बार इसके पीछे कार की सही सफाई का नहीं होना है। बारिश के समय पर कार को वैक्यूम क्लीनिंग से साफ करके कार के केबिन से आ रही गंदी बदबू दूर हो सकती है। वैक्यूम क्लीनिंग की मदद से कार के फ्लोर और सीटों को आसानी से साफ किया जा सकता है। 
विज्ञापन

एयर फ्रैशनर

3 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
मानसून की बारिश में अगर कार के अंदर से बेहद ही गंदी बदबू आ रही है तो आप कार एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार देखा जाता है कि कार के नमी का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है तो इस वजह से कार से अजीब तरह की गंध आती है। ऐसे में एयर फ्रैशनर का इस्तेमाल लाभदायक साबित हो सकता है। 

कचरा करें साफ

4 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
अगर आप कार में बैठकर ही कुछ खाते हैं और कचरा कार के अंदर ही रख देते हैं तो ऐसा करने से भी अजबी तरह की गंध आती है। ऐसे में आपको कार को साफ रखना बेहद जरूरी है, वरना कार के अंदर से गंदी बदबू आती रहती है। कार में किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन

फ्लोर रखें साफ

5 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
बारिश के दौरान अक्सर सड़क गीली हो जाती है, ऐसे में कई बार कार के अंदर इसी वजह से अजीब तरह की गंध आती है। ऐसे में कार के फ्लोर को धोना चाहिए। कार के मैट फ्लोर को साफ करने के लिए आप पानी और साबुन की मदद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़कियों को खोलकर रखें

6 of 6
Car Tips - फोटो : FREEPIK
अगर बरसात के दौरान कार के अंदर से गंध आती है तो आपको गाड़ी की खिड़कियों को खोलना चाहिए। ऐसा करने से कई बार कार के केबिन से आ रही अजीब सी गंध आनी बंद हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें