फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FAME II: सरकार फेम-2 सब्सिडी को बढ़ाने पर कर रही है विचार, ईवी उद्योग को है उम्मीदें

Tue, 26 Dec 2023 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Electric Vehicles - फोटो : For Reference Only
केंद्रीय सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए FAME (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) II सब्सिडी योजना मार्च 2024 में खत्म हो रही है। हालांकि, एक नए चरण (FAME III) की संभावना कम है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार द्वारा एक नई योजना लागू होने तक मौजूदा योजना को एक वर्ष तक बढ़ाने की बात चल रही है। मौजूदा FAME II योजना 10,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के साथ दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों को कवर करती है।
विज्ञापन

2 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले बजट में अतिरिक्त संसाधन आवंटित किए जा सकते हैं, बशर्ते वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिले। हाल ही में, फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) (फिक्की) ने भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) को एक प्रस्ताव सौंपा, जिसमें फेम III योजना शुरू करने की मांग की गई थी। अगले 5 वर्षों में इसके लिए 30,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होने का अनुमान है।
विज्ञापन

3 of 4
Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
दूसरी तरफ, कुछ सरकारी अधिकारियों का तर्क है कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं, जो अब तक इस योजना के सबसे बड़े लाभार्थी रहे हैं, उन्हें आगे सरकारी समर्थन की जरूरत नहीं पड़ सकती है। वास्तव में, भारी उद्योग मंत्रालय ने पिछले साल मई में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रति किलोवाट घंटे पर 15,000 रुपये की सब्सिडी को घटाकर 10,000 रुपये कर दिया था। अब कुल सब्सिडी E2W के एक्स- फैक्टरी मूल्य के 15 प्रतिशत तक सीमित है। जिसकी अधिकतम सीमा 1.50 लाख रुपये है, जो पहले की 40 प्रतिशत सीमा से उलट है। 
विज्ञापन

4 of 4
Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
सरकार का मानना है कि फोकस अब इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम में निवेश की ओर शिफ्ट होना चाहिए। 1 दिसंबर, 2023 तक, सरकार ने सब्सिडी में 5,228 करोड़ रुपये का वितरण किया है। हालांकि अभी यह देखना बाकी है कि आठ साल के बाद फेम सब्सिडी खत्म होगी या नहीं, जिससे ईवी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि इस योजना ने देश भर में व्यापक ईवी अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें