फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी विंडशील्ड के ये हैं दो ‘पहरेदार’, जानें मानसून के दौरान कैसे रखें इनका ख्याल

Thu, 23 Jul 2020 01:05 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
car Automatic rain sensing wipers - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

मानसून आते ही विंडस्क्रीन वाइपर्स की अहमियत बेहद बढ़ जाती है। बारिश के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग में इनका अहम रोल होता है। वाइपर्स की वजह से ही विंडस्क्रीन पर धूल-मिट्टी नहीं जमती और क्लीयर विजिबिलिटी मिलती है। लेकिन इतनी जरूरी डिवाइस होने के बावजूद हम इनकी अनदेखी करते हैं, वहीं मानसून में इनका सही रहना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि कुछ टिप्स के जरिए आप इन्हें कैसे सुरक्षित रख सकते हैं...

विज्ञापन

फ्यूल पंप पर करवाएं क्लीन

विंडशील्ड को साफ रखने के लिए वाइपर्स के ब्लेड्स का ठीक होना बेहद जरूरी है। इनकी लंबी उम्र के लिए इनकी नियमित सफाई करना जरूरी है। जब भी पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रूकें, तो विंडशील्ड क्लीन करने के लिए बोलें। कई फ्यूल पंप्स पर ये सुविधा मिलती है। इससे न केवल पूरी विंडशील्ड की ठीक सफाई होगी, बल्कि उस पर जमने वाले बारीक धूल के कणों से विंडशील्ड पर स्क्रेच नहीं पडेंगे और ब्लेड्स भी नहीं खराब होंगे।

सूखी विंडशील्ड पर न करें वाइपर्स का इस्तेमाल

कई लोग सूखी विंडशील्ड पर ही वाइपर्स चलाना शुरू कर देते हैं। लेकिन वाइपर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये केवल गीली सतह पर काम करें। सूखी सतह पर वाइपर्स चलाने से विंडशील्ड पर निशान पड़ सकते हैं। इसकी लिए जरूरी है कि कार में विंडशील्ड वाशर बोतल को हमेशा फ्लुइड से भर से कर रखें। नियमित तौर पर फ्लुइड का स्तर भी जांचते रहें।

हर साल बदलें ब्लेड्स

वाइपर्स के ब्लेड्स का जीवनकाल एक साल तक ही होता है और इसके बाद इनमें धीरे-धीरे क्रेक्स आने शुरू हो जाते हैं। इसका नुकसान ये होगा कि वाइपर्स की विंडशील्ड पर पकड़ धीरे-धीरे ढीली पड़ जाती है, ऐसा उनकी शेप बिगड़ने की वजह से होता है और विंडशील्ड ठीक से साफ नहीं पाती है। अगर आपको लगे कि वाइपर चलाने के बाद भी विंडशील्ड पहले के मुकाबले ठीक से साफ नहीं हो पा रही है, तो उन्हें बदलने का वक्त आ गया है। अगर ब्लेड कटने या फटने लगें तो तुरंत बदल लें।

वाइपर टाइट रखें  

आपने कई बार लोगों की कारों के वाइपर्स लटके या गिरे हुए देखे होंगे। ऐसा उनके ढीले होने की वजह से होता है। कहीं ऐसा न हो कि बारिश के दौरान आप वाइपर्स चलाएं और वे नीचे गिर जाएं। जरूरी है कि वाइपर्स के स्क्रू चेक करते रहें। प्लास्टिक कैप हटा कर स्क्रू टाइट कर लें, लेकिन बहुत ज्यादा भी कसने की कोशिश न करें।  
 
विज्ञापन

वाइपर्स की रबर का रखें ख्याल

तेज धूप में अगर गाड़ी बाहर खड़ी रहती है, तो वाइपर्स को ऊपर कर दें। इसकी वजह है कि तेज धूप में विंडशील्ड गर्म हो जाती है, जिससे ब्लेड्स के खराब होने का डर रहता है। वाइपर्स के ब्लेड्स को मुलायम रखने के लिए उन पर पेट्रोलियम जैली लगा सकते हैं, जिससे रबर सॉफ्ट रहेगी और क्रेक्स नहीं पड़ेंगे। हो सके तो तेज धूप के दौरान वाइपर्स को खड़ा कर दें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें