दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी हुंडई ने 2017 में नई जेनरेशन की वरना कार लॉन्च की थी। हाल ही में इसे इंडियन कार ऑफ द ईयर चुना गया है। कंपनी ने इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपए से 12.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी है। कार का सीधा मुकाबला मारुति सियाज, होंडा सिटी, स्कोडा रेपिड और फॉक्सवैगन वेंटो से होगा।
विज्ञापन
2 of 5
मिड साइज कारों पर 2 फीसदी सेस बढ़ाया गया
इंजन
नई हुंडई वरना में 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 123 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 128 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड आटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं। सामान्य स्पीड पर इंजन से कोई आवाज नहीं आती, हालांकि 3500rpm के बाद थोड़ी नॉइज महसूस होती है। क्लच पैडल को पहले से ज्यादा हल्का बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Hyundai Verna 2017
एक्सटीरियर
आगे से कार काफी हद तक एलेंट्रा जैसी है। कार में एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, क्रोम सराउंड, डुअल टोन रियर बंपर के साथ एलईडी टेल लाइट जी गई है। डैशबोर्ड का लेआउट काफी हद तक कंपनी की अन्य कारों जैसा ही है।
4 of 5
Hyundai Verna Concept
इंटीरियर
सेफ्टी के लिहाज से हुंडई हमेशा से बेहतर काम करती आई है और इस कार में भी निराश नहीं किया है। इसमें डुअल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस सिस्टम दिया गया है। ग्राहक कार के साथ 6 एयरबैग का विकल्प भी चुन सकते हैं।
खरीदें या नहीं?
नई हुंडई वरना में कई बड़े बदलाव किए हैं जो काफी हद तक संतुष्ट करते हैं। डिजाइन और लुक के मामले में कार प्रीमियम फील देती है। कार का रियर लेगरूम और हेडरूम उतना अच्छा नहीं है, हालांकि इंफोटेनमेंट सिस्टम को पूरे मार्क्स दिए जा सकते हैं।