फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Price Hike: नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? मारुति, टाटा और किआ की गाड़ियां इस तारीख से होंगी महंगी

Wed, 19 Mar 2025 12:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल से पहले खरीदारी करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। कई कार निर्माताओं ने कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
Kia Sonet SUV Car - फोटो : Kia India
अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको देर नहीं करनी चाहिए। किआ इंडिया ने एलान किया है कि वह अपने सभी मॉडल्स की कीमतों पर 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। किआ के कारों की कीमतों में इजाफा 1 अप्रैल से लागू होगा। कंपनी ने कच्चे माल की कीमतों और सप्लाई चेन की लागत में लगतार बढ़ोतरी को अपने वाहन के दाम बढ़ाने का अहम कारण बताया है।

यह भी पढ़ें - Ford: फोर्ड भारत में कर रही है वापसी, लेकिन इस बार वह यहां कार नहीं बनाएगी, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

2 of 5
Kia Carens - फोटो : Kia India
हालांकि, किआ ने कहा कि कीमतों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन वह खुद इसका बड़ा हिस्सा उठाएगी और ग्राहकों पर पूरा बोझ नहीं डालेगी। कीमतों में बदलाव का मकसद कंपनी को फायदे में रखना है। साथ ही कीमत बढ़ोतरी को जहां तक हो सके तर्कसंगत रखना है।

यह भी पढ़ें - Mercedes-Maybach SL 680: मर्सिडीज-मेबैक SL 680 भारत में लॉन्च, जानें करोड़ों की इस कार की खासियतें 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी भी बढ़ा रहे हैं दाम
कीमतों में बढ़ोतरी का एलान करने वाली किआ पहली कंपनी नहीं है। किआ से पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स दोनों अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर चुके हैं। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह अप्रैल 2025 से अपने इलेक्ट्रिक मॉडल सहित सभी पैसेंजर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। टाटा मोटर्स ने जनवरी में वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक का इजाफा किया था। 

हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह कीमतों में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि उत्पादन की लगातार बढ़ती लागत की भरपाई करना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें - SUV Sales: जलवायु और एफिशिएंसी संबंधी चिंताओं के बावजूद, भारत अभी भी वैश्विक एसयूवी बिक्री का बड़ा केंद्र 
 

4 of 5
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Amar Sharma
मारुति की इस साल तीसरी कीमत बढ़ोतरी 
इस बीच, मारुति सुजुकी ने इस साल तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी अप्रैल से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। मारुति सुजुकी ने भी बढ़ते उत्पादन लागत को जिम्मेदार माना है। मारुति ने इससे पहले एक जनवरी, और फिर 1 फरवरी को कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जिससे यह पता चलता है कि 4 महीनों के अंदर यह तीसरी बार है जब कंपनी कीमत बढ़ा रही है। 

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
जल्द लें फैसला, वरना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल से पहले खरीदारी करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। ऐसे में खरीदारों को अप्रैल से पहले अपनी पसंद पर मुहर लगा देनी चाहिए, ताकि वे बढ़ी हुई कीमतों के असर से बच सकें। 

यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें