साल 2018 में कई ऐसी कार आने वाली हैं जिनके डिजाइन दर्शकों को हैरान कर देंगे। हालांकि इनमें से अधिकतर कॉन्सेप्ट डिजाइन हैं। जानते हैं इन कार कारों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Concept-i
Toyota Concept-i
जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा कारों को मानवीय रूप देने में लगी है। कंपनी ने हाल ही में Concept-i सीरीज की कार पेश की हैं जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। टोयोटा का कहना है कि इस तकनीक के जरिए कार ड्राइवर के इमोशन को समझने में सक्षम होगी। कंपनी के मुताबिक, Concept-i सीरीज के जरिए टोयोटा ने कारों को एक मशीन से ज्यादा एक पार्टनर बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
3 of 5
Volkswagen's I.D.
Volkswagen's I.D.
फॉक्सवैगन की आईडी कांसेप्ट कार का निकनेम ई गोल्फ है। कार में 125 केडब्ल्यू का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है। यह कार सिर्फ 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। एक बार फुल चार्ज होकर यह 400 से 600 किलोमीटर तक का सफर कर पाएगी।
4 of 5
Harman's concept
Harman's concept
कार में डिजिटल कॉकपिट दिया जाएगा, जो बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर देगा। इसमें 12.3-इंच, 28 इंच, और 12.4 इंच की तीन OLED डिस्प्ले दी जाएगी। पहली डिस्प्ले स्पीड और RPM जैसी ड्राइविंग इनफॉर्मेशन देगी। दूसरी डिस्प्ले इंफोटेनमेंट के काम आएगी, जबकि तीसरी डिस्प्ले से एयर कंडिशनर जैसे अन्य फीचर कंट्रोल किए जाएंगे।
Lamborghini Urus
इटली की वाहन निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ने 11 जनवरी को भारत में अपनी सुपर एसयूवी Urus लॉन्च की है। यह दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवी कार है, जिसकी भारत में कीमत 3 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई थी। यह मात्र 3.6 सेकेंड में शून्य से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकी 200 kmph तक पहुंचने में इसे सिर्फ 12.8 सेकेंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 305 kmph की है।