निसान के सब ब्रांड डैटसन की बहुप्रतीक्षित हैचबैक कार रेडी गो (Datsun redi-GO) को भारत में होने वाले इवेंट के जरिए दुनिया भर में शोकेस कर दिया गया है। डैटसन रेडी-गो भारत में रेनॉ-निसान एलायंस सीएमएफ-प्लेटफार्म पर आधारित कार होगी। गो और गो-प्लस के बाद यह निसान के डैटसन ब्रांड की तीसरी कार है। रेडी-गो को रेनो क्विड के सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। रेडीगो का सीधा मुकाबला रेनो क्विड, मारुति सुजुकी अल्टो-800 और हुंडई इयॉन से होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
अल्टो 800 और क्विड को टक्कर देगी यह किफायती कार
2 of 5
रेडी-गो की कीमत रेनॉ क्विड के आस-पास होने की उम्मीद है। रेनॉ क्विड की कीमत (2.6 -3.7 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। डैटसन रेडी-गो की प्री-बुकिंग 1 मई से शुरू होगी और जून के पहले सप्ताह से कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी। रेडी-गो को सबसे पहले 2014 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शो-केस किया गया था।
विज्ञापन
अल्टो 800 और क्विड को टक्कर देगी यह किफायती कार
3 of 5
Datsun redi-GO
रेडी गो तीन सिलेंडर 800सीसी पेट्रोल इंजन के साथ 53bhp पावर और 74Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है। डैटसन रेडी-गो को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर रेनॉ क्विड बनी है।
अल्टो 800 और क्विड को टक्कर देगी यह किफायती कार
4 of 5
Datsun redi-GO
रेडी-गो को एक अलग तरह की कार बनाने में डैटसन ने काफी मेहनत की है और इसके डिजाइन को आम कारों के डिजाइन से अलग रखा गया है।
रेडी-गो देखने में ऊंची और बोल्ड लगती है। कार के फ्रंट में ध्यान दें तो यहां सिग्नेचर ग्रिल दी गई है, जिसके बीच में कंपनी का लोगो लगा हुआ है। हैडलैंप्स बाहर की तरफ निकले हुए हैं। बोनट को मस्कुलर डिजाइन में रखा गया है। साइड और पीछे की तरफ से भी कार काफी अच्छी दिखाई देती है।