निसान के स्वामित्व वाली कंपनी डटसन इंडिया ने redi-Go कार का ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कार की शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कार की डिलीवरी भी लॉन्चिंग के साथ ही शुरू कर दी गई है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह कार साधारण वर्जन से 22 हजार रुपए महंगी होगी।
विज्ञापन
2 of 5
Datsun redi-Go AMT
डटसन रेडी-गो AMT का मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 AGS और रेनो क्विड AMT से रहेगा। कंपनी ने बयान में बताया कि यह एडिशन नए डुअल-ड्राइविंग मोड तथा रश आवर मोड के साथ आया है।
विज्ञापन
3 of 5
Datsun redi-Go AMT
इंजन की बात करें तो इसमें इसमें 999 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया होगा, जो 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। डटसन रेडी गो कार को रेनो क्विड वाले CMF-A (कॉमन मॉड्यूल फैमिली) प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है।
4 of 5
Datsun redi-Go AMT
कार में नया म्यूजिक सिस्टम दिया गया, जिसमें ब्लूटूथ फीचर उपलब्ध होगा। 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस इस कार में लेदर का काम किया गया है। ड्राइवर और पैसेंजर सीटों पर रेडि-गो सिलाई देखने को मिलेगी।
कैबिन पहले की ही तरह काले रंग का होगा। कार में बड़ा केबिन, बेस्ट इंन क्लास ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है जो सुविधा और लचीलापन प्रदान करता है। यह कार चार कलर ऑप्शन- रूबी रेड, लाइम ग्रीन, व्हाइट, ग्रे और सिल्वर में उपलब्ध होगी।