फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

Thu, 17 Mar 2016 02:46 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। नई मिनी की कीमत 34.90 लाख रुपए है। मिनी कनवर्टिबल कंपनी की लोकप्रिय कार कूपर एस का टॉपलेस वर्जन है। इसे सीधे इम्‍पोर्ट कर यहां लाया जाएगा। परफॉर्मेंस-लग्जरी हैचबैक में इसका मुकाबला फॉक्सवेगन की नई बीटल और मर्सिडीज बेंज ए-क्लास से होगा।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

2 of 6
2016 मिनी कूपर कनवर्टिबल को नए यूकेएल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई मिनी की लंबाई 3,821 एमएम, चौड़ाई 1,727 एमएम और ऊंचाई 1,415 है। इसके व्हीलबेस को 28 एमएम बढ़ाया गया है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत सॉफ्ट टॉप रूफ है, जिसे इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल किया जा सकता है। इसे खुलने और बंद होने में महज 18 सेकेंड का वक्त लगता है।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

3 of 6
इसमें सुरक्षा के लिए रोल-ओवर प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है। यह किसी पिंजरे की तरह काम करता है। एक्सीडेंट के दौरान कार के पलटने पर यह एक्टिवेट हो जाता है और कार को कवर कर लेता है।

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

4 of 6
इस तीन डोर वाली कन्वर्टिबल हैचबैक को परंपरागत मिनी कूपर वाला डिजाइन ही दिया गया है। कार में गोल आकार के सिग्नेचर हैडलैंप्स, डे-टाइम  रनिंग एलईडी लैंप्स के साथ दिए गए हैं। ग्रिल पर क्रोम लाइनिंग दी गई है, स्पोर्टी अलॉय व्हील के साथ ही पीछे की तरफ क्रोम फिनिशिंग वाले टेललैंप्स मौजूद हैं।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

5 of 6
इंटीरियर की बात करें तो केबिन में फैब्रिक और लैदर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें 6.5 इंच का इंफोटेंमेंट और रिवर्स पार्किंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 8.8 इंच की स्क्रीन वाले इंफोटेंमेंट सिस्टम का भी विकल्प मौजूद है। इनके अलावा एलईडी इंटीरियर थीम और एम्बियंट लाइटिंग भी दी गई है। इसमें मिनी हैड-अप डिस्प्ले, हारमन-कार्डन का म्यूजिक सिस्टम, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एलईडी हैडलाइट भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू ने उतारा मिनी कनवर्टिबल का नया एडिशन, कीमत 34.90 लाख रुपए

6 of 6
Mini Cooper Convertible
मिनी कनवर्टिबल में 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन पावर टर्बो इंजन लगा है, जो 192 बीएचपी की ताकत और 280एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इस कार को 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.8 सेकेंड का वक्त लगता है। इसकी टॉप स्पीड 235 किमी/घंटा है। नई मिनी में ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं। जिनको ड्राइवर अपने मन मुताबिक चुन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें