Bajaj Auto ने भारत में अपनी BS6 Bajaj Platina 100 को लॉन्च कर दिया है। Platina 100 की किक स्टार्ट की कीमत 47763 रुपये है। जबकि इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 55,5546 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कंपनी ने पुराने मॉडल के मुकाबले कई खास अपडेट किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bajaj Platina
- फोटो : AmarUjala
4-स्पीड गियरबॉक्स इंजन
इस नई बाइक में कंपनी ने टिंटेड विंडस्क्रीन और एलईडी डीआरएल हेडलैंप यूनिट दी है। साथ ही इसमें नई सीट दी गई है जो प्लेटिना के 110 H-Gear से ली गई है। इसमें 102 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जो कि 7.7 एचपी की पावर और 8.34 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसका इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दूसरी तरफ बजाज ऑटो ने वारंटी और फ्री सर्विस की अवधि को 31 जुलाई 2020 तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj platina 110
वारंटी और फ्री सर्विस
कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बताया कि एक्सटेंड वारंटी उन वाहनों के लिए है जिनकी वारंटी और फ्री सर्विस अवधि 20 मार्च से 31 मई 2020 के बीच खत्म हो रही है। बता दें कि कुछ अन्य कंपनियों ने भी वर्तमान स्थिति को देखते हुए वारंटी और फ्री सर्विस को बढ़ा दिया है।
4 of 5
Bajaj Auto Bike Plant
- फोटो : Twitter
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा पूरा ध्यान
बजाज ऑटो ने 4 मई से देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कारखाने और डीलरशिप खोलने की शुरुआत की है। इस पर कंपनी ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। वायरस के चलते कंपनी सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रही है।
कंपनी ने कहा कि कारखाने और डीलरशिप को खोलने से पहले पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। सभी ग्राहक और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य का रोजाना ध्यान रखा जा रहा है।