फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridgestone: ब्रिजस्टोन ने 200 महिलाओं को दी मैकेनिक और कमर्शियल ड्राइवर की ट्रेनिंग, इंदौर में दे रहीं सर्विस

Mon, 17 Jul 2023 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
Women Mechanics - फोटो : Bridgestone
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की शुरुआत करते हुए Bridgestone India (ब्रिजस्टोन इंडिया) ने यंत्रिका कार्यक्रम के तहत, सम्मान सोसायटी के साथ मिलकर इंदौर में 200 से ज्यादा महिलाओं को पेशेवर ड्राइवर और मैकेनिक बनने की ट्रेनिंग दी गई है। इस पहल के तहत, 60 महिलाओं को दोपहिया वाहन मैकेनिक और 149 महिलाओं को ड्राइवर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 10 महिला मैकेनिक, जून 2023 से "मैकेनिक ऑन व्हील्स" सर्विस में शामिल हो चुकी हैं। जो लोगों के घरों में दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग के अलावा जरूरत पड़ने पर सड़क के किनारे आपातकालीन मरम्मत की सुविधा भी प्रदान करती हैं। इंदौर शहर के भीतर सभी लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पहले बैच में प्रशिक्षण पाने वाली महिलाएं अब मास्टर ट्रेनर बन चुकी हैं, और वे दूसरी महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण पाने वाली ज्यादातर महिलाओं को दोपहिया वाहनों के शोरूम, सर्विस सेंटरों में रोजगार मिल चुका है, और कुछ ने तो अपना गैरेज भी शुरू कर दिया है। इस सफलता को बरकरार रखते हुए, 'मैकेनिक ऑन व्हील्स' इस कार्यक्रम के तहत लेटेस्ट पेशकश है।
विज्ञापन

2 of 3
Women Mechanics - फोटो : Bridgestone
इस मौके पर ब्रिजस्टोन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टेफानो सांचिनी ने कहा, "ब्रिजस्टोन को मोबिलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने के साथ-साथ विविधता, समानता और सभी के समावेश को बढ़ावा देने वाली कंपनी के रूप में खुद पर नाज है। महिला सशक्तिकरण की अपनी पहलों में हमने अपने दृष्टिकोण और अपने मूल्यों को अच्छी तरह से शामिल किया है। महिलाओं को ड्राइवर और मैकेनिक के रूप में प्रशिक्षित करना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। प्रशिक्षण पाने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना मोबिलिटी सॉल्यूशंस के प्रमुख स्तंभों में से एक है। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में महिलाएं मोबिलिटी का विकल्प चुन रही हैं, और वे पहचाने जाने योग्य सहायता सेवाओं की तलाश करती हैं। इस महत्वपूर्ण और अपरंपरागत क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिससे यह पता चलता है कि अब महिलाएं भी मुख्यधारा के क्षेत्रों में काम-काज करने की इच्छुक हैं। इस पहल की मदद से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है। मैं इन सभी महिलाओं को बधाई देता हूँ, जिन्होंने सच्ची लगन और पूरी मेहनत के साथ एक नया कौशल सीखा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Women Mechanics - फोटो : Bridgestone
साढ़े-तीन महीने तक चलने वाले ड्राइवरों के प्रशिक्षण में ड्राइविंग कौशल, वाहन की हिफाजत के लिए रखरखाव और आपातकालीन मरम्मत शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अंग्रेजी बोलने, मानचित्र पढ़ने, प्राथमिक चिकित्सा, आत्मरक्षा जैसे व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जाते हैं। उन्हें महिलाओं से संबंधित कानून, मोटर वाहन अधिनियम, बीमा अधिनियम की जानकारी भी दी जाती है।

ब्रिजस्टोन ने कहा कि कंपनी की वैश्विक सीएसआर प्रतिबद्धता में आवागमन, लोगों और पर्यावरण के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ब्रिजस्टोन इंडिया अपनी इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप खास तौर पर तैयार किए गए कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग समुदायों तक पहुंचता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें