मर्सिडीज की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार की बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी जल्द ही इस कार को भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। खास बात ये है कि इस कार को भारत में ही असेंबल किया गया है जिससे इसकी कीमत पर खास फर्क पड़ेगा।
अगर आप भी अपने लिए लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार की तलाश कर रहे हैं तो इस खबर में हम आपको ऐसी ही इलेक्ट्रिक सेडान कार की जानकारी दे रहे हैं। जमर्नी की कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान ईक्यूएस 580 की बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी व्यक्ति इस इलेक्ट्रिक सेडान कार को 25 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकता है।
विज्ञापन
कब होगी लॉन्च
2 of 4
मर्सिडीज ईक्यूएस 580
- फोटो : Mercedes
मर्सिडीज नई ईक्यूएस 580 4मैटिक को 30 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस कार की लॉन्चिंग पर मौजूद होंगे। इस सेडान की खास बात ये है कि कंपनी इलेक्ट्रिक सेडान ईक्यूएस 580 को भारत में ही असेंबल करेगी। देश में ही असेंबल होने के कारण इसकी कीमत आयात किए जाने वाली ईवी के मुकाबले कम हो सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से कार की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है और इसकी सही जानकारी लॉन्च के समय पर मिलेगी।
विज्ञापन
मिलेगी सबसे ज्यादा रेंज
3 of 4
मर्सिडीज ईक्यूएस 580
- फोटो : Mercedes
रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी इलेक्ट्रिक सेडान में कंपनी 107.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक दे सकती है। इस बैटरी को सिंगल चार्ज करने के बाद कम से कम 750 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। लॉन्च होने के बाद ये कार कंपनी की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार होगी। सेडान में 516 बीएचपी और 856 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर भी दी जा सकती है इसके अलावा कार में 4मैटिक सिस्टम भी होगा।
मर्सिडीज की नई ईवी इक्यूएस 580 जिस सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी उसमें पोर्श, ऑडी जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। पोर्श की टेक्कन और ऑडी की ई-ट्रॉन इस सेगमेंट में मर्सिडीज की ईक्यूएस 580 4मैटिक से मुकाबला करेंगी।