बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक जानेमाने मोटरसाइकिल चालक हैं और उनके पास मोटरसाइकिलों का एक बड़ा कलेक्शन है। उन्होंने हाल ही में भारत में आयोजित 2023 मोटोजीपी में शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेता को मोटोजीपी 2023 की आधिकारिक रेस बाइक BMW M 1000 RR (बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर) में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में एक चक्कर लगाने का भी मौका मिला। बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर इस समय भारतीय बाजार में BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) की सबसे महंगी मोटरसाइकिल है।
विज्ञापन
2 of 5
Aprilia RSV4 RF
- फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम की बाइक कलेक्शन
जॉन अब्राहम ने हाल ही में Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) की डिलीवरी भी ली थी। उन्होंने इस बाइक को कैंडी डेयरिंग रेड पेंट शेड के साथ मेटैलिक स्वोर्ड सिल्वर कलर में खरीदा है। जॉन के पास हायाबुसा की फर्स्ट जेनरेशन बाइक भी थी। जॉन अब्राहम के मोटरसाइकिल कलेक्शन की बात करें तो, उनके गैराज में, Aprilia RSV4 RF (अप्रिलिया आरएसवी4 आरएफ), BMW S 1000 RR (बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर), एससी प्रोजेक्ट एग्जॉस्ट के साथ Ducati Panigale V4 (डुकाटी पैनिगेल वी4), Yamaha YZF-R1 (यामाहा वाईजेडएफ-आर1), Kawasaki Ninja ZX-14R (कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर), MV Agusta F3 800 (एमवी अगस्ता एफ3 800), Yamaha V-Max 60th anniversary special (यामाहा वी-मैक्स 60वीं एनिवर्सरी स्पेशल), KTM 790 Duke (केटीएम 790 ड्यूक) और भी बहुत सारी बाइक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Porsche Cayenne Coupe
- फोटो : Twitter
कार कलेक्शन
जॉन अब्राहम के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास Porsche Cayenne (पोर्शे केयेन), Nissan GT-R (निसान जीटी-आर), Audi Q3 (ऑडी क्यू3) और Isuzu D-Max V-Cross (इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस) जैसी कारें भी हैं। MotoGP ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो भी जारी की है। यहां आप यह वीडियो देख सकते हैं।
4 of 5
BMW M 1000 RR
- फोटो : BMW Motorrad
इंजन पावर
बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर में 999 सीसी, इन-लाइन चार इंजन मिलता है जो लिक्विड-कूल्ड है। यह 14,500 आरपीएम पर 209 बीएचपी का अधिकतम पावर और 11,000 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। ऑन ड्यूटी गियरबॉक्स एक 6-स्पीड यूनिट है जो स्लिपर क्लच और गियर शिफ्ट असिस्टेंट प्रो सिस्टम के साथ आता है जो अनिवार्य रूप से ऑटो-ब्लिपर के साथ एक क्विकशिफ्टर है। इस बाइक की टॉप स्पीड 314 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स
कॉम्पीटिशन पैकेज में एक एम एंड्योरेंस चेन, एम जीपीएस-लैपट्रिगर, एम बिलेट पैक और एक पैसेंजर किट शामिल है। यह एक कार्बन पैक के साथ भी आता है जिसमें (एम कार्बन रियर फेंडर, एम एयरो व्हील कवर, एम एयर बॉक्स कवर, एम कार्बन टैंक कवर, एम कार्बन चेन गार्ड, एम कार्बन स्प्रोकेट कवर और पिलियन सीट कवर कार्बन शामिल हैं। इन सबके अलावा, कॉम्पिटिशन पैक को ब्लैक स्टॉर्म मेटालिक नामक एक एक्सक्लूसिव कलर स्कीम भी मिलती है।