लग्जरी कार बनाने के लिए जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। जानें इसकी डिटेल्स।
लग्जरी कार बनाने के लिए जर्मनी की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। BMW i4 इलेक्ट्रिक कार 4 डोर (चार दरवाजों) वाली कूपे कार है। भारतीय बाजार में यह रियर-व्हील-ड्राइव कार के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार का हायर-स्पेक वर्जन i4 M50 xDrive बाद के चरण में भारत में उतारी जा सकती है।
होगी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान
भारत कार बाजार में लग्जरी सेगमेंट में यह पहली इलेक्ट्रिक सेडान होगी। इसके साथ ही BMW i4 भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की लॉन्च होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इससे पहले, कंपनी ने दिसंबर 2021 में BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
2 of 7
2022 BMW i4 Electric Sedan
- फोटो : BMW
इंजन पावर और रेंज
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट की गई डिटेल्स के मुताबिक, नए eDrive40 वर्जन में 83.9kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह कार के पीछे के पहियों को बिजली देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 335bhp का पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटर की मदद से कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्जिंग में एक साइकिल (WLTP प्रमाणित) पर 590 किमी की रेंज दे सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
जबकि कार का हायर-स्पेक वर्जन i4 M50 xDrive में भी इसी बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन यह अधिकतम 536bhp का पावर और 795Nm के पीक टॉर्क को सपोर्ट करता है। हायर आउटपुट को देखते हुए, यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ने में सिर्फ 3.9 सेकंड का समय लेती है। हालांकि, इसकी ओवरऑल रेंज 521 किमी (WLTP) से थोड़ी कम है।
4 of 7
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई BMW i4 इलेक्ट्रिक कार BMW 4 सीरीज ग्रैन कूपे कार के इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वर्जन के जैसी लगती है। कार के ओवरऑल साइज की बात करें तो यह कार 4,783 mm लंबी, 1,852 mm चौड़ी और 1,448 mm ऊंची है। i4 इलेक्ट्रिक कार में 2,856 mm का व्हीलबेस मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
नई बीएमडब्ल्यू i4 इलेक्ट्रिक कार लेटेस्ट iDrive 8 टेक्नोलॉजी वाले पहले बीएमडब्ल्यू मॉडल में से एक होगी। नए i4 के केबिन का मुख्य आकर्षण कर्व डुअल-स्क्रीन सेट-अप है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सिस्टम बीएमडब्ल्यू के नए आईड्राइव 8 यूजर इंटरफेस को चलाता है और ओवर-द-एयर अपडेट को भी सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
6 of 7
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
कब होगी लॉन्च
बीएमडब्ल्यू इंडिया इस साल मई के आसपास देश में नई BMW i4 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स जल्द ही साझा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भारत में 26 मई 2022 को लॉन्च किया जाएगा।
मुकाबला
BMW i4 इलेक्ट्रिक कार के भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाने के बाद, इसका सीधे तौर पर किसी कार से मुकाबला नहीं होगा। बल्कि, इसके हायर-स्पेक वर्जन M50 xDrive का मुकाबला Audi e-tron GT (ऑडी ई-ट्रॉन जीटी) और Porsche Taycan (पोर्शे टेयकेन) के एंट्री-लेवल वैरिएंट से होगा।