Suzuki Burgman Street BS6
- फोटो : Suzuki Motor
Suzuki Access 125, Burgman Street
सुजुकी ने अपने इन दोनों टू-व्हीलर्स को पिछले साल ब्लूटूथ अनेबल कंसोल के साथ अपडेट किया था। ड्रम ब्रेक के साथ आने वाले एक्सेस 125 की कीमत 78,200 रुपये और डिस्क ब्रेक के साथ आने वाले इसकी कीमत 80,200 रुपये है। वहीं Burgman कीमत 86,200 रुपये है, वहीं इसका बिना ब्लूटूथ वाला वर्जन 4,000 रुपये सस्ता है। इनके एलसीडी डिस्प्ले में टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सएप अलर्ट्स, मंजिल पर पहुंचने का अनुमानित समय, मिस्ड कॉल अलर्ट्स, कॉलर आईडी, ओवरस्पीड वार्निंग, फोन बैटरी लेवल डिस्प्ले जैसे फीचर मिलते हैं। यूजर अपने स्मार्टफोन को Suzuki Ride Connect एप से कंसोल से कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल एंड्रॉयड फोन के लिए ही उपलब्ध है।