फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लांच होगी यह 5 बाइक,सबमें एक अलग है खूबी

Tue, 04 Sep 2018 02:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suzuki v strom 650
कार र्निमाता कंपनियो के साथ साथ बाइक कंपनिया भी अपनी अपकंमिंग बाइक्स को लेकर चर्चा में है। मार्केट में कई ऐसी बाइक्स आ रही है जिनका  लंबे समय से इंतजार था। तो कई ऐसी जिनका शायद आपको अंदाजा भी ना हो । आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताएंगें जो बहुत जल्द मार्केट में दस्तक देंगी।
 
सुजुकी वी-स्टॉर्म 650
सुजुकी ने अपनी अपकमिंग एडवेंचर मोटरसाइकिल सुजुकी वी-स्टॉर्म 650 की बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग शुरू होने का मतलब है कि Suzuki V-Strom 650 को जल्द ही लांच कर दिया जाएगा। सुजुकी वी-स्टॉर्म 650 को देश के किसी भी डीलरशीप पर 50 हजार रुपए के एडवांस के साथ बुक किया जा सकता है। वैसे कंपनी ने अब तक इसकी कीमतों का खुलासा तो नहीं किया है इस बाइक के पार्ट्स को बाहर से इंपोर्ट कर इसे भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। इससे कंपनी इस बाइक को अग्रेसिव प्राइज पर भी उतार सकती है। 

सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 की डिजाइन इसके बड़े वर्जन वी-स्टॉर्म 1000 से ही इंस्पायर्ड है। सुजुकी ने अपनी इस पॉपुलर सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 में बेहद ही हाई क्विलिटी के टायर लगाए हैं जो की इसकी परफॉरमेंस को बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 में 645 सीसी, 90 डीगरी वी-ट्विन, फोर-स्पोक, लिक्विड-कुल्ड इंजन लगा है जो कि 70 बीएचपी की पावर और 66 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 650 सीसी की बाइक के लिए ये एक बेहद ही शानदार पावर आउटपुट है जो इसे एक दमदार बाइक बनाती है।

सस्पेंशन के लिए सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए बाइक के अगले पहिये में 310 मिलीमीटर का डुअल डिस्क और पिछले पहिये में 260 मिलीमीटर का सिंगल डिस्क ब्रेक लगाया गया है। सुजुकी वी-स्ट्रॉम 650 के बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए कई बॉडी पार्ट भी दिये गए हैं जिससे भी बाइक कुछ सुरक्षित रहती है। इसमें फ्रंट हेडर, इंजन केस और प्लास्टिक हैंडगार्ड जैसे इक्विपमेंट शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की interceptor 650 और continental GT 650

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की इंटरसेप्टर (interceptor) 650 और continental GT 650 बाइकस को इस माह के अन्त तक लांच किया जा सकता है। रॉयल एनफील्ड Interceptor 650 और Continental GT 650 दोनों बुलेट में 650 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन लगा है जो 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। दोनों बुलेट में 6 स्पीड मैनुअल गिरयरबॉक्स और स्लिपर क्लिच दिया है।

दोनों बुलेट की लेंथ 2122 एमएम और वील बेस 1,400एमएम होगी। बुलेट की सीट की ऊंचाई 804 एमएम (mm) रहेगी। स्टाइल में यह Royal Enfield Continental GT 650 का डिजाइन कैफे रेसर और Interceptor 650 का डिजाइन स्ट्रीट बाइक जैसी होंगी। इंटरसेप्टर में 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक होगा, जबकि कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में इससे थोड़ा छोटा 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
tvs dazz
टीवीएस डैज (TVS Dazz)

भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने अपना बेहतरीन स्कूटर टीवीएस डैज (TVS Dazz) फिलीपींस के बाजार में कुछ समय पहले लांच किया था। देखा जाए तो टीवीएस के स्कूटर भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं इस स्कूटर में 110 सीसी का सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 8.57 बीएचपी की पावर और 8.3 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

इस स्कूटर में 14 इंच के व्हील, टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन, सिंगल शॉक एब्सोरबर और पावर ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का लुक काफी ज्यादा अलग है जो कि लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ सकता है। ये स्कूटर माइलेज के मामले में सबसे आगे है। जबकी  इस स्कूटर की कीमत  लगभग 55 से 60 हजार रुपये तक ही होगी।

4 of 5
Benelli imperiale 400cruiser
Benelli इंपेरियल 400 क्रूजर

इटली की सबसे पुरानी मोटरसाइकल बनाने वाली कंपनी Benelli की इंपेरियल 400 क्रूजर बाइक भी भारत में लांच होगी। फिलहाल इसके लिए आपको थोडा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस बाइक को 2019 तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को सबसे पहले ईआईसीएमए 2017 ऑटो एक्सपो में पेश किया था।  इस लेटेस्ट बाइक को रेट्रो क्रूजर बाइक का लुक दिया है।

कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Dante Bustos के अनुसार इम्पीरीयल 400 बाइक कंपनी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बाइक होगी जिसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइकों से होगा। फिलहाल भारतीय मार्केट में 350-500 सीसी बाइक के सेगमेंट में अब तक सिर्फ रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का ही कब्जा है लेकिन आने वाले दिनों नें रॉयल एनफील्ड की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि हार्ले डेविडसन भी 250-300 सीसी की बाइक भारत में लांच करने वाला है।

अब बेनेली ने भी अपनी 400 सीसी की बाइक को भारत में लांच करने की घोषणा कर दी है। अब मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखना एनफील्ड के सामने एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
agusta dragster 800rr
अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर

इतालवी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी एमवी अगस्ता अपनी नई बाइक अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर को सितंबर महीने में लांच कर सकती है। एमवी अगस्ता ड्रैगस्टर 800 आरआर एक 798 सीसी तीन सिलेंडर इंजन से 6 गियर गियरबॉक्स के साथ 138 बीएचपी को जनरेट करेगा। वहीं इंजन में रेस-स्पेक काउंटर-रोटेटिंग क्रैंकशाफ्ट और संशोधित बैलेंस शाफ्ट भी शामिल है। ड्रैगस्टर 800 आरआर, रियर-व्हील आरएलएम के साथ बॉश 9+ एबीएस यूनिट से सुसज्जित है। इसकी कीमत लगभग 12.70 लाख रुपये हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें