फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत की सबसे सस्ती रेसिंग बाइक्स, सेकेंडो में हो जाती हैं गायब

Mon, 01 Oct 2018 01:19 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
racing bikes
आजकल युवाओं में रेसिंग बाइक्स का काफी क्रेज है सड़क पर हर दुसरी बाइक रेसिंग बाइक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियाों में भी रेसिंग बाइक्स को लेकर होड़ लगी हुई है।  फिलहाल भारत में ऐसी  बाइक्स मौजूद हैं जो सेकेंडो में गायब हो जाती हैं साथ ही कीमत के हिसाब से भी यह काफी किफायती हैं आइए जानते हैं कौन सी बाइक किस को रफ्तार में मात दे रही है।
विज्ञापन

2 of 6
KTM RC
केटीएम आरसी 390 (KTM RC390)
केटीएम की इस बाइक में 375सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 43बीएचपी की पावर और 37एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।यह बाइक  5.6 सेकेंड्स में 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।केटीएम आरसी की कीमत  2.34 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
 
विज्ञापन

3 of 6
KTM 390 Duke
केटीएम 390 ड्यूक (KTM 390DUKE)
केटीएम ड्यूक 390 भारत में बेची जाने वाली पावरफुल बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 373सीसी, सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 43 बीएचपी की पावर और 37 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इस बाइक का व्हीलबेस 1357 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 178 मिमी और फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का है। 2017 KTM Duke 390 की कीमत 2.25 लाख रुपये है।

 

4 of 6
yamaha yzf r3
यामाहा YZF-R3 (YAMAHA YZF- R3)
यामाहा की यह बाइक  लिक्विड कूल्ड, 321सीसी पेरलेल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है।यह इंजन 750आरपीएम पर 42.0पीएस पावर और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल सिस्टम की मदद से 9,000आरपीएम पर 29.6एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।यामाहा YZF-R3 की कीमत 3.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
विज्ञापन

5 of 6
apache rr 310
टीवीएस अपाचे आरआर 310 (TVS APACHE RR )310
टीवीएस की इस बाइक में 313सीसी की सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 34 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन में6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।इस बाइक में राइडर को सभी जरूरी जानकारियां देने के लिए करीब 15 फंक्शन दिए गए हैं।टीवीएस की यह बाइक 100 किमी की स्पीड तक पहुंचने में मात्र 7 सेकेंड का समय लगाती है।इस बाइक की कीमत 2.05 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kawasaki
कावासाकी निन्जा 300 (kawasaki ninja 300 )
कावासाकी निन्जा 300 में कंपनी ने 296 सीसी की लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 38.4 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।यह बाइक 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 5 सेकेंड का समय लेती है। इस बाइक की कीमत कंपनी ने 2.98 लाख रुपये रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें