होंडा एक्टिवा को देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर तो है ही, साथ ही यह दुनिया का भी सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन है। अब इस स्कूटर ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मात्र 7 महीने में ही इसे 20 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में अप्रैल 2017 - अक्टूबर 2017 के बीच इस स्कूटर की बिक्री के आंकड़े जारी किए।
विज्ञापन
2 of 5
Honda Activa
आंकड़ों के मुताबिक, इस 7 महीने के समय में भारत में होंडा एक्टिवा की 20 लाख 40 हजार 134 यूनिट बिकी। तुलना की जाए तो 2001 से 2008 के बीच सात साल में इस स्कूटर ने पहली 20 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन
3 of 5
Honda Activa
इस तरह होंडा एक्टिवा ने अपने सात साल का आंकड़ा सात महीने में ही तोड़ दिया। बताते चलें कि पिछले पांच सालों में भारत में दोपहिया वाहनों की सेल में 52 फीसदी का उछाल आया है। वहीं अकेले होंडा एक्टिवा की बिक्री में 180 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
4 of 5
Honda Activa
अब आइए आपको होंडा एक्टिवा 4 जी की खासियत भी बता देते हैं। जिस स्कूटर की हम बात कर रहे हैं इसमें 109 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8 बीएचपी की शक्ति व 9 एनएम का टॉर्क देता है। रीयल टाइम सेनारियो में यह आराम से 50 किमीप्रली तक का माइलेज दे देती है।
बीएस 4 पर आधारित यह स्कूटर अब कई नई तकनीकि से सुसज्जित है। यही वजह है कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर के दो प्लांट होने के बावजूद इस स्कूटर के लिए थोड़ा इंतजार करना ही पड़ता है। होंडा एक्टिवा 4 जी की कीमत 51 हजार 324 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कंपनी के मुताबिक, भारत में हर नौवी सेकेंड में एक होंडा एक्टिवा की बिक्री हो रही है।