फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर माइलेज के साथ हीरो ने लॉन्च की तीन नई बाइक्स, जानिए फीचर्स

Thu, 21 Dec 2017 01:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2018 Hero Super Splendor
हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार में तीन नई बाइक Super Splendor, Passion XPro और Passion Pro के 2018 मॉडल पेश किए हैं। हीरो पैशन एक्सप्रो को इस साल की शुरुआत में बंद कर दिया गया था वहीं, हीरो स्पलेंडर और पैशन प्रो लगातार बाजार में बनी हुई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Hero Super Splendor, Passion XPro and Passion Pro
नई बाइकों की स्टाइलिंग में बदलाव किया गया और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इंजन भी बेहतर पावर और टॉर्क डिलीवर करेगा। इन तीनों बाइकों में पेट्रोल की बजत के लिए कंपनी की i3s टेक्नोलॉजी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
2018 Hero Passion Pro
इन बाइकों की कीमत का खुलासा अगले महीने किया जाएगा। इसके अलावा बाइकों की बिक्री भी तभी से शुरू होगी। माना जा रहा है कि ये बाइक्स वर्तमान मॉडल से 700-2000 रुपए महंगी होंगी। डीलरशिप पर ये मॉडल्स अगले हफ्ते तक उपलब्ध हो जाएंगे। तीनों ही बाइक पांच कलर विकल्प के साथ मिलेंगी। 

4 of 5
2018 Hero Super Splendor
नई Hero Super Splendor में 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 11.4 बीएचपी की पावर और 11 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2018 Hero Super Splendor
2018 हीरो पैशन एक्सप्रो में 110सीसी इंजन दिया गया है जो 9.4 बीएचपी की पावर और 9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, हीरो पैशन प्रो में 97.2सीसी का इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें