फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2018: आने वाली है रॉयल एनफील्ड की प्रतिद्वंदी कंपनी, भारत में उतारेगी तीन बाइक

Mon, 15 Jan 2018 01:55 PM IST
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Cleveland Cyclewerks
फरवरी में होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2018 में अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी क्लीवलैंड साइकिलवर्क्स भी भारत में दस्तक देने जा रही है। माना जा रहा है कंपनी तीन बाइक लॉन्च करेगी। भारत में कंपनी की वेबसाइट भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Cleveland Cyclewerks
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इन तीन बाइकों का नाम Misfit, Ace Deluxe और FXR होगा। पहली दो बाइक रेट्रो थीम पर आधारित होंगी, जबकि तीसरी बाइक एंट्री-लेवल ऑफ रोड बाइक होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
cleveland cyclewerks misfit
साइकिलवर्क्स Misfit में आगे की तरफ राउंड हेडलैंप, पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप लगा होगा। बाइक में 250 सीसी का इंजन लगा होगा। यह सिंगल सीटर बाइक होगी। 

4 of 5
Cleveland Cyclewerks Ace Deluxe
क्लीवलैंड साइकिलवर्क्स Ace Deluxe भी एक सिंगल सीटर बाइक होगी। इसमें भी राउंड हेडलैंप, फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया होगा। भारत में पहली दोनों बाइकों का मुकाबला रॉयल एनफील्ड से रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cleveland Cyclewerks FXR
तीसरी बाइक FXR एक ऑफ रोड बाइक होगी। इसमें 125 सीसी इंजन, 21 इंच के फ्रंट व रियर व्हील दिए गए हैं। हीरो ने अपनी Impulse बाइक को बंद कर दिया है, ऐसे में यह बाइक ग्राहकों को लुभाने में सफल साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें