फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट सेलिंग कारें: नवंबर महीने में टॉप-10 लिस्ट में रहीं ये गाड़ियां, Maruti की इस कार को मिला नंबर वन का खिताब

Fri, 03 Dec 2021 01:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
चिप शॉर्टेज के चलते प्रोडक्शन घटाने के बावजूद नवबंर में Maruti Suzuki का जलवा बरकरार रहा है। हालांकि त्योहारी महीना होने के बाद भी नवबंर महीने में गाड़ियों की इतनी बिक्री नहीं हुई है, जितनी उम्मीद जताई जा रही थी। सेमीकंडक्टर चिप की कमी के चलते कार कंपनियां ग्राहकों को समय पर डिलीवरी नहीं दे पाईं। हालांकि नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की बात करें तो लिस्ट में सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति सुजुकी की रही हैं। उसके बाद ह्यूंदै मोटर, टाटा मोटर्स और किआ का नंबर रहा। आइए जानते हैं टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki

1- Maruti WagonR

  • मारुति की सबसे पुराना मॉडल बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहा है।
  • नवबंर महीने में मारुति ने वैगन आर की 16853 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल इसी समय के दौरान 16256 यूनिट्स से ज्यादा रही।
  • पिछले कुछ महीनों से वैगन आर बेस्ट सेलिंग कारों में शामिल रही है।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki

2. Maruti Swift

  • ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिलने के बावजूद लोगों में स्विफ्ट का क्रेज बरकरार है।         
  • मारुति ने नवंबर 2021 में 14568 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि अक्तूबर में 14568 यूनिट्स बेची गईं।
  • वहीं पिछले साल नवंबर 2020 में 18498 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

4 of 11
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto

3. Maruti Alto

  • मारुति का सबसे पुराना मॉडल बेस्ट सेलिंग कारों में कभी यह टॉप पर रहा करता था। लेकिन अब अब ऑल्टो खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है।
  • अक्तूबर की बिक्री में भी ऑल्टो को वैगन आर ने पछाड़ा था।
  • नवंबर में 12812 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि अक्तूबर में 17389 यूनिट्स बेची गई थीं।
  • वहीं पिछले साल नवंबर में ऑल्टो की 15321 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
  • मारुति जल्द ही ऑल्टो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : Maruti Suzuki

4. Maruti Vitara Brezza

  • मारुति जल्द ही विटारा ब्रेजा का नेक्स्ट जनरेशन वर्जन लाने वाली है।
  • ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में रही है। नवंबर में ब्रेजा की 10760 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 2020 नवंबर में 7838 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

 
विज्ञापन

6 of 11
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai

5. Hyundai Creta

  • ह्यूंदै क्रेटा ने एक बार फिर टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में वापसी की है।
  • चिप सप्लाई में कमी के चलते ह्यूंदै ने नवंबर 2021 में 10,300 क्रेटा की बिक्री की।
  • जबकि पिछले साल नवंबर में क्रेटा का 12017 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • ह्यूंदै क्रेटा पर सबसे ज्यादा 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड है।
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki

6. Maruti Baleno

  • मारुति की प्रीमियम हैचबैक बेस्ट सेलिंग कारों के चार्ट में छठवें नंबर पर रही है। इस साल अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में बलेनो की बिक्री घटी है।
  • माना जा रहा है कि चिप सप्लाई में कमी की वजह से प्रोडक्शन में कटौती के चलते संभवतया बिक्री पर असर पड़ा है।
  • नवंबर में बलेनो की 9931 यूनिट्स बिकीं, तो अक्तूबर में 15573 यूनिट्स बिकी थीं।
  • कंपनी बलेनो का भी फेसलिफ्ट लाने की तैयारी रही है, जिसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

8 of 11
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

7. Tata Nexon

  • सबकॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन ने बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल हो कर अपनी प्रतिद्वंद्वी कारों ह्यूंदै वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV300 जैसी कारों को पछाड़ दिया है।
  • नवंबर में नेक्सन की 9831 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इस अक्तूबर में टाटा ने नेक्सन की 10096 यूनिट्स की बिक्री की थी।
  • 2017 से लेकर अभी तक नेक्सन की लॉन्चिंग के बाद से टाटा इसकी दो लाख यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।
  • वहीं नेक्सन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिल चुके हैं। 

9 of 11
Maruti Suzuki eeco - फोटो : Maruti Suzuki

8. Maruti Eeco

  • कंपनी ने अभी हाल में अपनी 7-सीटर एमपीवी वैन की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी इसमें एयरबैग्स की फीचर देने जा रही है।
  • नवंबर में इको की 9571 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • हाल ही में इको ने 7 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा छुआ है, इको को 10 सला पहले भारत में लॉन्च किया गया था।

10 of 11
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki

9. Maruti Ertiga

  • मारुति की 7-सीटर एमपीवी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
  • ऩवंबर में अर्टिगा की 8752 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 9557 यूनिट्स का था।
  • मारुति अर्टिगा के सीएनजी वैरिएंट पर इस समय सबसे ज्यादा वेटिंग है। वहीं कंपनी इसके प्रीमियम वर्जन XL6 का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

11 of 11
Kia Seltos 2021 Facelift - फोटो : Kia

10. Kia Seltos

  • किआ सेल्टोस एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है।
  • अक्तूबर महीने में भी बिक्री के मामले में सेल्टोस ने क्रेटा को पछड़ा था।
  • नवंबर में सेल्टोस की 8659 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि इसी साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 10488 यूनिट्स का था।
  • वहीं पिछले साल नवंबर 2020 में किआ ने सेल्टोस की 9205 यूनिट्स की बिक्री की थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें