फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक गियर के साथ आती हैं ये शानदार पेट्रोल SUV, माइलेज के मामले में नहीं करतीं जेब ढीली!

Wed, 03 Jun 2020 09:22 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kia Concept Cars - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
लॉकडाउन के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के कीमतें उच्च स्तर पर हैं। कुछ समय पहले तक डीजल की कीमत काफी कम थी, तो लोग डीजल कारों को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के बीच का अंतर महज पांच रुपये तक ही रह गया है, जिसके चलते अब ग्राहक पेट्रोल गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। जानते हैं ज्यादा माइलेज देने वाली पांच ऑटोमैटिक SUV के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI

Hyundai Creta

बात करते हैं इस साल की सनसनी यानी 2020 ह्यूंदै क्रेटा की, तो इस एसयूवी के नेक्स्ट वर्जन का काफी समय से लोगों को इंतजार था। इस कैटेगरी में यह सबसे सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी है, जो 16.9 किमीप्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलताहै, जो 115 पीएस की पावर देता है और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। साथ ही क्रेटा में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 7-स्पीड डीसीटी के साथ आता है।नई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये तक है।  
 
विज्ञापन

3 of 6
Kia seltos - फोटो : for Reference Only

Kia Seltos  

बात करते है  बात करते हैं दूसरी प्रसिद्ध कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस की, इसमें भी ह्यूंदै क्रेटा वाला इंजन लगा है, साथ ही इसमें वहीं गियरबॉक्स मिलता है जो क्रेटा में आता है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर देता है। सेल्टोस टर्बो इंजन के साथ भी आती है, जो क्रेटा के बराबर 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। सेल्टोस में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 17.29 लाख रुपये के बीच है।
 

4 of 6
Volkswagen T-ROC SUV - फोटो : for Reference Only

Volkswagen T-Roc   

फॉक्सवैगन T-Roc काफी शानदार एसयूवी है, जो शानदार फीचर्स से लैस है। हालांकि यह थोड़ी महंगी है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल TSI इंजन मिलता है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। T-Roc 7-स्पीड डीएसजी यानी डायरेक्ट शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ आती है। यह इंजन 15.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस एसयूवी की खास बात यह है कि जब इसे पावर की जरूरत नहीं होती है, तो इसके चार सिलेंडर में से दो काम करना बंद कर देते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है औक केवल एक ही वैरिएंट में आती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Nissan Kicks - फोटो : for Reference Only

Nissan Kicks

निसान ने हाल ही में इस एसयूवी का फेसलिफ्टच लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि इस सेगमेंट में यह सबसे धाकड़ एसयूवी है। इसका 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन 153 पीएस की पावर देता है, जो सेल्टोस और क्रेटा से भी ज्यादा है। यह 14.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी आता है, जिसका माइलेज बराबर है। दोनों इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आते हैं। किक्स की एक्स-शोरूम कीमत 11.84 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG Hector - फोटो : For Refernce Only

MG Hector

यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी है, लेकिन माइलेज उतना ही कम है। हेक्टर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 143 पीएस की पावर देता है। यह इंजन 14 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह इंजन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसनिशन के साथ आता है। एमजी हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपये से लेकर 17.43 लाख रुपये तक है।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें