फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos 2020 नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, Hyundai Creta को भूल जाएंगे आप, जानें नई कीमतें!

Mon, 01 Jun 2020 04:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kia Seltos - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
Kia Motors ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Seltos को नए फीचर्स के साथ इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Kia Seltos को पिछले साल अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि Hyundai Creta से मिल रही चुनौती को देखते हुए सेल्टोस को अपडेट किया है। आइए जानते हैं क्या बदला है किआ सेल्टोस में...
विज्ञापन

2 of 6
Car Pooja Kia Seltos - फोटो : for Reference Only

दो लाइनअप्स

सेल्टोस के वैरिएंट्स को दो लाइनअप्स में बांटा जा सकता है HT Line और GT Line, 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन HT Line वैरिएंट्स THE, HTK+, HTX और HTX+ में आते हैं। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन GT Line वैरिएंट्स GTK, GTX और GTX+ में आता है। वहीं किआ ने बाद में डीजल-ऑटो पावरट्रेन को टॉप GTX+ में उतारा था।
विज्ञापन

3 of 6
Kia Seltos UVO - फोटो : for Reference Only

ये हैं नए फीचर

फीचर्स

पुरानी सेल्टोस

नई सेल्टोस

“Hello Kia” हैंड्स फ्री वॉयस कंमाड्स पहले ये फीचर स्टीयरिंग व्हील के ऊपर लगे बटन को दबाने पर एक्टिवेट होता था।  अब हैंड्स फ्री वॉयस कंमाड्स से क्रिकेट स्कोर आदि के बारे में भी पूछ सकते हैं।
डुअल मफलर एग्जास्ट डिजाइन HTK+ और नीचे के वैरिएंट्स में नहीं था अब HTK+ और ऊपर के वैरिएंट्स में मिलेगा
इलैक्ट्रिक सनरूफ HTX+, GTX+ HTX, HTX+, GTX और GTX+
लेदराइट गियर नॉब HTX से ऊपर अब HTK+ से ऊपर
मेटल स्कफ प्लेट HTX में प्लास्टिक स्कफ प्लेट HTX से ऊपर
डुअल टोन ऑप्शंस HTX, GTK और GTX अब HTX+ GTX+ में भी
फ्रंट यूएसबी चार्जिंग HTK से शुरू सभी वैरिएंट्स में
रिअर यूएसबी चार्जिंग HTX से शुरू सभी वैरिएंट्स में
GT Line में रेड स्टिचिंग के साथ ब्लैक इंटीरियर GTX+ में सफेद और बेज रंग का इंटीरियर GTX से ऊपर के वैरिएंट्स में
ग्लॉस ब्लैक डेशबोर्ड HTK+ में मैटेरियल फिनिश HTK+ से ऊपर के वैरिएंट्स में
कीफोब से रिमोट इंजन स्टार्ट पहले पैनिक बटन के अलावा डोर लॉक/अनलॉक नोटिफिकेशन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले HTK+, HTX, HTX+ और GTX+ वैरिएंट्स में
इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल पहले नहीं था अब सभी वैरिएंट्स में
क्लाइमेट कंट्रोल और ग्रैब हैंडल पर मेटल गार्निश पहले नहीं था HTX से ऊपर के वैरिएंट्स मॆं

4 of 6
Kia seltos - फोटो : for Reference Only

रिमोट इंजन स्टार्ट का फीचर 

नई सेल्टोस की खास बात यह होगी कि अब सभी वैरिएंट्स में फ्रंट और रिअर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स का फीचर दिया गया है। इसके अलावा सभी ऑटोमैटिक वैरिएंट्स में रिमोट इंजन स्टार्ट का फीचर दिया गया है। साथ ही, लेदराइट गियर नॉब, ब्लॉस ब्लैक फिनिश और डुअल मफलर डिजाइन जैसे नए बदलाव भी देखने को मिलेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors

पावरट्रेन

किआ सेल्टोस के पावरट्रेन की बात करें, तो 2020 सेल्टोस में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन आता है। 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन यूनिट स्टैंडर्ड 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सीवीटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक विकल्प के साथ आता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन के साथ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia seltos - फोटो : For Refernce Only

कीमतें

Seltos Petrol 1.5

नई कीमतें (लाख)

पुरानी कीमतें (लाख)

अंतर (हजार)

HTE 9.89 9.89 0
HTK 10.49 10.29 20,000
HTK+ 11.59 11.49 10,000
HTX 13.34 13.09 25,000
HTX IVT 14.34 14.39 5,000
       

Seltos Petrol 1.4

     
GTK NA 13.79 -
GTX 15.54 15.29 25,000
GTX DCT NA 16.29 -
GTX+ 16.39 16.29 10,000
GTX+ DCT 17.29 17.34 -5000
       

Seltos Diesel 1.5

     
HTE 10.34 10.19 15000
HTK 11.69 11.49 20000
HTK+ 12.69 12.48 21000
HTK+AT 13.69 NA -
HTX 14.44 14.09 35000
HTX+ 15.49 15.29 20000
HTX_ AT 16.49 16.29 20000
GTX+ AT 17.34 17.34 0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें